Wednesday, September 24

स्विट्जरलैंड में हुई गोलीबारी, कई लोगों की मौत

gunजिनीवा 

स्विट्जरलैंड के आरगाउ प्रांत में कल शाम हुई गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।  पुलिस ने इस घटना में हताहत होने वालों की सही संख्या नहीं बताई है। हालांकि उसने बताया कि कि मारे गए लोग वयस्क हैं। वुरेनलिंगेन में हुई इस घटना के कारण का भी पता नहीं चल सका है।

पास के लोगों ने स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे के बाद गोलीबारी की आवाज सुनी और अधिकारियों ने बाद में एक इमारत के भीतर और बाहर कई शव देखे। इस घटना को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है।

पुलिस ने एक बयान में कहा है कि आपात सेवा के कर्मी मारे गए। मारे गए लोगों की निश्चित संख्या पता नहीं चल सकी है, साथ ही उनकी शिनाख्त भी होनी है।