Monday, September 22

Budh Rashi Parivartan: शनि के साथ बुध भी बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आ सकता है भूचाल, 19 जुलाई तक रहें संभलकर

Budh Rashi Parivartan 2024: हर ग्रह कुछ समय में गोचर करता है। इसमें बुद्धि, व्यापार, संचार और तर्क के कारक बुध का गोचर काफी महत्वपूर्ण होता है। बुध राशि परिवर्तन से मनुष्य के जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया में बड़े बदलाव आते हैं। अब बुध राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं, इस दिन शनि भी चाल बदलकर वक्री हो जाएंग। इसका इन 5 राशि के लोगों को भयंकर नुकसान हो सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां

बुध का रशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए आर्थिक जीवन में परेशानियां लाएगा। परिवार और अन्य जिम्मेदारियों की वजह से आप परेशान रहेंगे। इस समय मेष राशि वालों को अपने काम पर ध्यान देने में मुश्किल आएगी, जो आपके प्रदर्शन को भी प्रभावित करेगी।

बुध का कर्क राशि में गोचर के कारण मेष राशि वालों को मेहनत का फल नहीं मिलेगा। सराहन न मिलने से निराशा और चिंता रहेगी। मेष राशि के जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें इस समय अच्छा लाभ नहीं मिलेगा। आपको व्यापार चलाने में भी कुछ समस्या आ सकती है। इस समय लाभ में कमी आएगी। बुध गोचर के कारण प्रतिद्वंद्वी टक्कर देंगे और परिस्थितियों को संभालना मुश्किल लगेगा।

वृषभ राशि वालों के लिए बुध गोचर करियर और आर्थिक जीवन के लिए मिलाजुला है। इस समय करियर में ज्यादा लाभ या नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना कम है। इस समय वृषभ राशि वालों का स्थानांतरण हो सकता है या फिर विदेश जाने का मौका मिल सकता है, यह आपके लिए शुभ फलदायक भी रहेगा। लेकिन बुध गोचर अवधि में 19 जुलाई तक आपको यात्रा में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन्हें थोड़ा सा लाभ कमाने के लिए भी मशक्क्त करनी पड़ेगी। प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

मिथुन राशि वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में कमी ला सकती है। इन लोगों को मिलने वाले लाभ में भी देरी हो सकती है। बुध गोचर घर-परिवार में सदस्यों के साथ समस्याओं को उभार सकता है। किसी गलतफहमी से आपका सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है जिससे घर का वातावरण अशांत रह सकता है।
मिथुन राशि के करियर पर नजर डालें तो बुध का कर्क राशि में गोचर अनुकूल नहीं है। अधिक काम की वजह से मिथुन राशि वाले थोड़े व्यस्त रहेंगे। आप कभी-कभी काम पूरा करने में असमर्थ भी रह सकते हैं। हालांकि विदेश में काम करने वाले लोगों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर फलदायी साबित होगा। वहीं, कुछ लोगों का ट्रांसफर अचानक से विदेश में हो सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं तो उनके सामने समस्या आएगी। आपसी विवाद से बिजनेस पर नकारात्मक असर पड़ेगा।