नईदिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर रोहतक की रैली में मुकेश अंबानी नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के खिलाफ जबर्दस्त हमले किए। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। केजरीवाल ने मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के स्विक बैंक खातों की संख्या का सार्वजनिक कर दी। केजरीवाल ने बातया कि मुकेश अंबानी के पास स्विस बैंक में खाता संख्या 5090160983 और अनिल अंबानी का खाता संख्या 5090160984 है।
केजरीवाल के भाषण की मुख्य बातें इस तरह से हैं-चौधरी देवी लाल किसानों के असली नेता थे। लेकिन देवी लाल के बाद जितने नेता आए, सबने लूटा है। उन्होंने गुंडागर्दी, लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। हरियाणा के सीएम हुड्डा प्रॉपर्टी डीलर है। 800 एकड जमीन रिलायंस को दे दी। 22 लाख प्रति एकड़ किसानों को दे दी। मुकेश अंबानी से वोट ले लेना, जनता वोट नहीं देग। सेना का जवान देश के लिए मरता है तो मेरी पार्टी एक करोड़ रूपए का मुआवजा देगी। दिल्ली में हमारी सरकार ने इस पर अमल करके दिखाया है। इस देश को प्रधानमंत्री, राहुल गांधी या सोनिया गांधी इस नहीं बल्कि मुकेश अंबानी इस देश देश को चला रहा है।मोदी पीएम बनते हैं तो इस देश को कौन चलाएगा, मुकेश अंबानी ही सरकार चलाएगा। मुकेश अंबानी के राज को खत्म करना है। गैस के कुएं बीजेपी सरकार ने मुकेश अंबानी की कंपनी को सौंप दिए। मुकेश अंबानी को सरकार नाजायज तरीके से हर साल 54 हजार करोड़ रूपए हर साल दे रही है। एक अप्रैल से गैस के दाम बढ़ते ही, बिजली खाने के सामान के दाम बढ़ जाएंगे। देश में त्राहि-त्राहि मच गई। बीजेपी और कांग्रेस वाले मिले हुए हैं। मुकेश अंबानी के खिलाफ हमने एफआईआर दर्ज करवाई। जैसे ही यह हुआ, बीजेपी कांग्रेस ने कहा कि ये गैर संवैधानिक है। मोदी और राहुल गांधी दिन भर हेलिकॉप्टर में घूमते रहते हैं। मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि उनके पास कितने हेलिकॉप्टर हैं, किसने दिए हैं। मोदी की रैली में 50 करोड़ रूपए खर्च होते हैं। मोदी जी का नाम बढ़ाने के लिए 400 करोड़ रूपए खर्च होते हैं। हमें जनता की सरकार चलानी आती है। हमारी सरकार ने जितने काम किए हैं, उतना काम आजादी के बाद किस सरकार ने किए हैं। मनीष सिसादिया, राखी बिड़ला और सोमनाथ भारती ने जितना काम किया, उतना कौन करता है। उसूलों के ऊपर इस्तीफा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस वालों ने लोकपाल बिल पास नहीं होने दिया।