Saturday, September 27

मोदी बोले कांग्रेस आंखों में मिर्ची झोंक रही है

0179_a9

नईदिल्ली। पंजाब के लुधियाना के जगरांव बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी फतह रैली को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंच गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नरेंद्र मोदी को पगड़ी और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। मोदी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
मोदी के भाषण की अहम बातें:पंजाब के पहले मंच प्यारों में एक मेरे गुजरात के द्वारिका का दर्जी था। गुजरात का पंजाब के साथ खून का रिश्ता है। वीर बलदानी परंपरा की भक्ति का रिश्ता बना हुआ है। गुरू नानग जब गुजरात पधारे थे, तब कच्छ के लखपत में गुरू नानक देव की पादुकाओं को संभाल कर रखा गया है। 2001 के भूकंप मे लखपत का गुरूद्वारा नष्ट हो गया था। देश विविधताओं से भरा हुआ है। हर जाति धर्म के लोग यहां रहते हैं। यहां के जन-जन का अधिकार हर भूमि पर है। पूरी दुनिया में गुजराती और सिख कंधे से कंधा मिलाकर रह रहे हैं। हिन्दू और सिख की एकता का प्रतीक बीजेपी और अकाली दल का गठबंध है। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते देश में पंचायत से लेकर केंद्र तक कांग्रेस की सरकारें थीं। तब राजीव गांधी ने कहा था कि एक रूपए में 15 पैसे आम आदमी तक पहुंचता है। मैं हूं कि वह कौन सा पंजा था जो 85 पैसे निगल जाता था। दिल्ली में अगर आप जिम्मेदारी देंगे तो आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं वहां चौकीदार के रूप में बैठूंगा। देश की तिजोरी पर किसी पंजे पर पडऩे नहीं दूूंगा। देश की तिजोरी का पैसा गरीबों का पैसा है।