केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन जुलाई 2024 से बदल जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 50 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है। बता दें कि ये जनवरी 2024 से लागू है। महंगाई भत्ते में अगला हाइक जुलाई 2024 से लागू होगा। कर्मचारी और पेंशनभोगी असमंजस में है कि मई महीना समाप्ति की ओर है फिर भी फरवरी और मार्च महीने का AICPI का आंकड़ा जारी क्यों नहीं किया गया? इसका RTI भी डाला गया था फिर भी ये स्पष्ट नही हो पाया कि AICPI के आँकड़े क्यों नही जारी किए गए। ऐसे में क्या सरकार की मंशा जुलाई 2024 से महंगाई भत्ता देगी या नहीं? अब समझते हैं कैलकुलेशन बदलने से क्या होगा.
महँगाई भत्ता बेसिक में होगा मर्ज
कर्मचारी संगठनों की लंबे समय से मांग थी कि 50% महंगाई भत्ता होने के बाद उसको बेसिक में मर्ज किया जाए। बता दें कि पांचवें वेतन आयोग में एक बार ऐसा किया गया था उसी को देखते हुए सरकार इस बार भी मंहगाई भत्ते को बेसिक में मर्ज करें। लोकसभा चुनावो की समाप्ती के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
इतनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन
अगर जुलाई से महंगाई भत्ता बेसिक में जुड़ता है, तो आपकी सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। चलिये आपको उदाहरण के साथ समझाते हैंउदाहरण
Basic | 50% DA | Total | New Basic | DA from July 2024 | Total |
18000 | 9000 | 27000 | 27000 | 0 | 27000 |
20000 | 10000 | 30000 | 30000 | 0 | 30000 |
22000 | 11000 | 33000 | 33000 | 0 | 33000 |
25000 | 12500 | 37500 | 37500 | 0 | 37500 |
28000 | 14000 | 42000 | 42000 | 0 | 42000 |
30000 | 15000 | 45000 | 45000 | 0 | 45000 |