Friday, September 26

NASA का अलर्ट, पृथ्वी की तरफ तेजी बढ़ रहा एस्टेरॉयड

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2024 BF1 नामक एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, यह एस्टेरॉयड बेल्ट से रास्ता भटककर हमारे ग्रह प्रथ्वी की ओर तेजी से आ रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, 27 जनवरी को एस्टेरॉयड 2024 BF1 पृथ्वी के काफी करीब 49 लाख किलोमीटर की दूरी पर से गुजर सकता है। यह वर्तमान में 93,811 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

नासा द्वारा कब जारी होता है अलर्ट
यह एस्ट्रोयड 2024 BF1 एस्टेरॉयड के अपोलो समूह से जुड़ा है। इस एस्टेरॉयड का आकार लगभग 472 फीट चौड़ा है। बता दें कि नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद सभी एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने का काम करती है। मंगल ग्रह और बृहस्पति की कक्षा के बीच स्थित एस्टेरॉयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आ जाता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।

13 लाख से ज्यादा एस्टेरॉयड खोजे जा चुके हैं

अंतरिक्ष एजेंसीनासा की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी के अनुसार, अब तक 13 लाख से भी अधिक एस्टेरॉयड को खोजा जा चुका है। इनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा भी है। बता दें कि एस्टेरॉयड बेल्ट में पाए जाने वाले ज्यादातर एस्टेरॉयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। दरअसल, एस्टेरॉयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक लोग ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी जमा करते हैं।