Wednesday, September 24

‘डोनेट फॉर देश’ नाम से हो रही गड़बड़, क्या भाजपा के खाते में तो नहीं जा रहा है कांग्रेस का चंदा?

कांग्रेस के आम लोगों से चंदा लेने के लिए शुरू किए गए ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के पहले दिन डोमेन नेम के कारण गफलत हो गई। गूगल पर ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से सर्च करने पर भाजपा का पेज खुल रहा है। वहीं कांग्रेस ने इस नाम से अभियान जरूर शुरू किया है लेकिन चंदे के लिए गूगल पर दूसरे नाम से डोमेन बनाया गया है।

क्या भाजपा के खाते में जा रहा है क्रांगेस का चंदा?

दरअसल, ‘डोनेट फॉर देश’ नाम का डोमेन भाजपा ने पहले से ही अपने नाम कर लिया था जहां क्लिक करने पर भाजपा को डोनेशन दिया जा सकता है। कांग्रेस ने अभियान का नाम तो डोनेट फॉर देश रखा लेकिन चंदे के लिए डोमेन का नाम donateinc.net रखा गया। इससे लोग पार्टी की स्थापना के 138 वर्ष पूरे होने पर 138 रुपए, 1,380 रुपए, 13,800 रुपए या फिर इससे 10 गुना ज्यादा भी हो सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सबसे पहले दिया चंदा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को अभियान की शुरुआत की। खरगे ने एक लाख 38 हजार रुपए का चंदा दिया है। कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि अभियान शुरू करने के पहले आठ घंटे में ही कांग्रेस को 47 हजार 587 दानदाताओं ने एक करोड़ से अधिक का चंदा दिया है।