भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर रविवार को मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया कि पहली बार भारत की जीडीपी चार लाख करोड़ (4 ट्रिलियन) डॉलर को पार कर गई है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि इस दावे पर वित्त मंत्रालय और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर देशों की जीडीपी रैंकिंग के साथ एक फोटो शेयर की। इसके मुताबिक भारतीय जीडीपी का आकार चार लाख करोड़ डॉलर को पार कर गया है।
10 साल में जीडीपी का उतार-चढ़ाव
वर्ष वृद्धि सालाना अंतर
2022 7.00% -2.05%
2021 9.05% 14.88%
2020 5.83% -9.70%
2019 3.87% -2.58%
2018 6.45% -0.34%
2017 6.80% -1.46%
2016 8.26% 0.26%
2015 8.00% 0.59%
2014 7.41% 1.02%
2013 6.39% 0.93%
वृद्धि के कारण
* रोजगार के अवसर बढऩे से लोगों की आय बढ़ी। इससे खपत में वृद्धि हो रही है।
अमरीका 26.70
चीन 19.24
जापान 4.39
जर्मनी 4.28
भारत 4
(राशि ट्रिलियन डॉलर में)
ट्रिलियन सफर
एक ट्रिलियन – 2007
दो ट्रिलियन – 2014
तीन ट्रिलियन – 2019
चार ट्रिलियन – 2023