मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेशभर में वोट डाले जा रहे हैं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग दिया। इसके बाद सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है। सिंधिया ने सीएम पद की रेस में होने के बारे में कहा कि मैं कभी सीएम पद की रेप में नहीं हूं। कुर्सी की रेस तो कांग्रेस में है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को ग्वालियर में मतदान करने आए थे। सिंधिया ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के एएमआई शिशु मंदिर में वोट डाला। सिंधिया के साथ पूर्व मंत्री माया सिंह भी थीं। इस दौरान मीडिया ने उनसे पूछा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। इसमें सीएम पद के चेहरे को लेकर पूछा तो सिंधिया ने कहा कि मैं सीएम पद की रेस में नहीं हूं। मैं पहले भी कभी नहीं था।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा को पूर्ण विश्वास और आशीर्वाद मिलेगा। उसी के साथ आने वाले समय में हम इस सफर को हम निरंतर लगेंगे। कांग्रेस जितने भी दावे कर ले, दावा जनता का होता है, कांग्रेस का नहीं।
सिंधिया ने कहा कि मीडिया ने 2013 में और 2018 में सवाल किया था और आज भी कर रहे हैं। सिंधिया ने कहा कि मैं फिर कहता हूं कि मैं सीएम पद की रेस में नहीं हूं। सिंधिया ने आगे कहा कि यह रेस कुर्सी की नहीं है। यह रेस विकास की है प्रगति की है। यह रेस जनता और उनके विश्वास को सुनिश्चित रखने की है। कुर्सी की रेस कांग्रेस की है।
3 दिसंबर को आएंगे नतीजे
मध्यप्रदेश में एक ही चरण में मतदान शुक्रवार को हो रहा है। इसके परिणाम 3 दिसंबर को आ जाएंगे। इधर, 11 बजे सुबह तक मध्यप्रदेश में 27.62 प्रतिशत मतदान हो गया था।
चार बड़े शहरों में वोटर संख्या
ग्वालियरः पुरुष मतदाता 8,59,446, महिला 7,66,263 और थर्ड जेंडर – 58
भोपालः पुरुष मतदाता 1,07,4,323 महिला मतदाता 1,01,1,736 और थर्ड जेंडर 173
इंदौरः पुरुष मतदाता 1,39,6,525, महिला मतदाता 1,36,5,871 और थर्ड जेंडर- 111
जबलपुरः पुरुष मतदाता 9,50,366, महिला मतदाता 9,17,403 और थर्ड जेंडर-102
उम्रवार वोटर्स
18 से 19 वर्ष 22,36,564
20 से 29 वर्ष 1,41,76,780
30 से 39 वर्ष 1,45,03,508
40 से 49 वर्ष 1,06,87,673
50 से 59 वर्ष 74,85,436
60 से 69 वर्ष 43,45,064
70 से 79 वर्ष 19,72,260
80 से अधिक 6,53,640