Sunday, November 9

अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, सुरक्षा में CRPF मुस्तैद

विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना हो गया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू बेस कैंप से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले जत्थे में कुल 3488 यात्री शामिल हैं। जो बाबा का जयकारा लगाते हुए पवित्र यात्रा पर रवाना हुए।

अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और एलजी मनोज सिन्हा ने आज सुबह चार बजे पहले जत्थे को रवाना किया। इस मौके पर एलजी मनोज सिन्हा ने पूजा भी की। जत्थे की रवानगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा अमरनाथ से सभी यात्रियों की सुरक्षा और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मालूम हो कि इस साल अमरनाथ यात्रा 62 दिनों की है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीआरपीएफ के साथ-साथ आईटीबीपी के जवानों को भी लगाया गया है। गुफा मंदिर सीआरपीएफ की जगह माउंडेन वारफेयर में ट्रेंड आईटीबीपी के जवानों को लगाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है। इस पवित्र यात्रा के रास्ते में कुछ जगहों पर यात्रियों को हेलमेट पहनना होगा। जहां पत्थर गिरने की आशंका है।