Friday, September 26

5 माह बाद विधानसभा चुनाव- जीतने के लिए भाजपा-कांग्रेस ये तैयारी

भोपाल. प्रदेश में महज 5 माह बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसेे में दोनों ही दल अपनी पार्टी की जीत के लिए कमर कसकर मैदान में उतर चुके हैं, ऐसे में जहां भाजपा घर-घर जाकर अपनी पार्टी का प्रचार कर रही है, वहीं कांग्रेस लोगों के बीच पहुंचकर कई बड़े-बड़े वादे कर रही है। कांग्रेस जनता कि हर मांग को पूरा करने का आश्वसन दे रही है। उनका कहना है बस एक बार कांग्रेस की सरकार बन जाए, फिर पुरानी पेंशन भी देंगे, गैस सिलेंडर भी सस्ता कर देंगे, बिजली भी फ्री में दी जाएगी, आईये जानते हैं दोनों ही दल चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं।

भाजपा में सत्ता-संगठन ने अलग-अलग बहानों से गली-गली, घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसके तहत सरकार ने जहां सीएम जनसेवा अभियान फेज-2 के तहत प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर हर गली तक दस्तक दी, तो अब भाजपा ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर माहभर का विशेष संपर्क अभियान शुरू किया है। इसमें 5 करोड़ लोगों के साथ 30 हजार विशेष परिवार और 100 विशेष प्रभावशील लोग भी फोकस पर हैं। कोशिश है कि ये 100 लोग यदि भाजपा की विचारधारा को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन करते हैं, तो उससे उनके दायरे के लोग भी प्रभावित होंगे। इसलिए इन 100 प्रभावशील लोगों के यहां पर पार्टी के बड़े नेता पहुंचेेंगे। पार्टी का मानना है कि इसी बहाने चुनाव के पहले पार्टी पूरे प्रदेश को नाप लेगी। इससे वोट बैंक के नजरिए से फायदा मिलने की उम्मीद है। ऐसे में भाजपा में सत्ता-संगठन ने अलग-अलग बहानों से गली-गली, घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है।

64 हजार बूथों पर अभियान चलेगा

पार्टी ने 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के लिए सभी मोर्चा, टीम व विभागों को लगाया गया है। बूथ स्तर तक की टीमें घर-घर संकर्प करेंगी। सभी 64 हजार बूथों पर अभियान चलेगा। मोदी सरकार के 9 साल के काम, प्रदेश में भाजपा सरकार के विकास कार्य बताए जाएंगे। कांग्रेस की विफलता बताई जाएगी।

प्रभावशील गैर-राजनीतिक लोगों के यहां भाजपा नेता पहुंचेंगे

पार्टी ने प्रदेश में 100 प्रभावशाली लोगों तक विशेष तौर पर संपर्क अभियान में पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी और डॉक्टर के घर पहुंचे। फिर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले या प्रभावशील गैर-राजनीतिक लोगों के यहां भाजपा नेता पहुंचेंगे।