Friday, September 26

भारत और नेपाल के पीएम आज करेंगे रुपईडीहा लैंडपोर्ट का शुभारंभ, जानिए यूपी के लिए क्यों है बेहद खास

भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा कस्बे में बनाए गए लैंडपोर्ट का शुभारंभ गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम पुष्पकमल दहल प्रचंड 11.30 सुबह वर्चुअल तरीके से करेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में होगा। कार्यक्रम में दोनों देशों के अफसर भी शामिल होंगे।

वहीं, रूपईडीहा सीमा पर भी कार्यक्रम होगा। इसमें दोनों देश के अफसर और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि एसपी प्रशांत वर्मा के साथ वह भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।दोनों देशों से भेजे जाएंगे ट्रक

लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, नगर पंचायत रूपईडीहा में बनाए गए लैंडपोर्ट का दोनों देश के पीएम ई-इनॉग्रेशन करेंगे। इस दौरान नेपाल की ओर से एक ट्रक भारतीय लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर और भारतीय क्षेत्र से एक ट्रक नेपाल के नेपाल इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट लैंड पोर्ट को भेजा जाएगा। इस दौरान दोनों देश के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी होगा
इसके साथ ही महाराजगंज के सोनौली बॉर्डर में बनने वाले लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का भूमि पूजन भी होगा। लैंड कस्टम लक्स से अब लैंड पोर्ट हो गया है, यानी कस्टम का वृहद रूप हो चुका है और सुविधा भी बढ़ चुकी है। कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर भी होगा। बताया कि 220 करोड़ से यह पोर्ट बना है। इसमें 50 मीटर चौड़ी रोड होने से शहर में भीड़भाड़ नहीं होगी। मुख्य रूप से कस्टम इमीग्रेशन, सशस्त्र सीमा बल आदि के ऑफिस भी यहां बनाए जाएंगे।
सीमा पर बढ़ेंगी सुविधाएं
अफसरों ने बताया कि आने वाले 25 सालों में इस सीमा क्षेत्र का नक्शा ही कुछ और देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय सीमा विकसित होगी। नेपाल इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट, लैंड पोर्ट के एमडी आशीष गुजराल भी नेपाली साइड में रहेंगे। यह मुख्य रूप से पैसेंजर टर्मिनल होगा। बस स्टैंड, वाई-फाई, ड्यूटी फ्री दुकान भी खुलेंगींजिसमें खाने पीने के चीज मिलेगी।