को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। दोनों ही दलों ने अपने अपने स्टार प्रचारकों को मध्य प्रदेश के चुनावी कैंपेन में उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। एक तरफ कांग्रेस जहां प्रियंका गांधी, कन्हैया कुमार जैसे नेताओं के जरिए प्रदेश में कई मेगा शो और महासभाएं करने की योजना तैयार कर रही है तो वहीं, सूबे का सत्ताधारी दल यानी भारतीय जनता पार्टी देशभर के दिग्गज नेताओं के जरिए जून के महीने से मेगा कैंपेन शुरू करने वाली है।
आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर 29 बड़ी सभाएं करने की योजना तैयारी है। इन सभाओं के दौरान मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएंगी। ये उपलब्धियां खुद भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता गिनाएंगे। इस कैंपेन को विशेष संपर्क अभियान नाम दिया गया है।
ये बात तो हम जानते हैं कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में भाजपा ने 9 वर्षों का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इन्हीं 9 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा एक महीने का ‘विशेष संपर्क अभियान’ चलाने जा रही है। जिसमें केंद्र, राज्यों, जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के सांसद इन कार्यक्रमों के जरिए जनसंपर्क करेंगे।
इसी के साथ साथ मध्य प्रदेश में जून के महीने से भारतीय जनता पार्टी मेगा कैंपेन शुरू करेगी। इनमें अलग – अलग समय में होने वाली सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा के अन्य कई फायर ब्रांड नेता शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री मोदी की मेगा रैली हो सकती है। यहां सागर जिले के बीना में बनने जा रहे एक बडे़ प्लांट का भूमिपूजन और नरयावली में संत रविदास मंदिर के भूमिपूजन पीएम मोदी द्वारा कराया जा सकता है।
चुनावी तैयारियों को लकरे मध्य प्रदेश भाजपा आगामी 19 मई को राजधानी में स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में अहम कार्यसमिति की बैठक करने वाली है। बैठक में भाजपा चुनाव का एक्शन प्लान तैयार करेगी। इस बैठक में कार्य समिति के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा-राज्यसभा के सांसद, विधायक, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक, महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, महापौर, निगम मंडल के अध्यक्ष – उपाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी विस्तारक समेत संपर्क अभियान के संयोजक शामिल होंगे।