Wednesday, September 24

क्या मध्यप्रदेश के चुनावों को प्रभावित करेंगे कर्नाटक के चुनाव परिणाम ?

भोपाल. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित होने जा रहे हैं, सुबह 8 बजे से मतों की गणना शुरू हो गई है, ऐसे में मध्यप्रदेश के भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की नजर भी सुबह से कर्नाटक चुनाव के रूझानों पर अटकी है, जिसका मुख्य कारण इसी साल मध्यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि कर्नाटक चुनाव परिणामों के आधार पर भी भाजपा और कांग्रेस चुनावी रणनीति तैयार करेगी। जानकारों का कहना है कि कर्नाटक चुनाव परिणामों का असर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को भी प्रभावित कर सकता है। तो आईये जानते हैं क्या कहते हैं कर्नाटक चुनाव के रूझान।