मुरैना. जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई फायरिंग में 3 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो चुकी है, खूनी संघर्ष के कारण दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हुए हैं, बताया जा रहा है कि इस विवाद में पहले लाठियां चली, जिसके बाद एक पक्ष द्वारा बंदूकें निकाल ली गई, दो लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई तो ३ महिला सहित 6 लोगों की मौत हो गई और दो लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है, पोस्टमार्टम के लिए अभी तक 3 शव जिला चिकित्सालय भेजे जा चुके हैं।
6 लोगों की हुई मौत
फायरिंग में 1. लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, 2. बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, 3. मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, 4. गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, 5. सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व 6. संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलाें में 1. विनोद सिंह पु. सुरेश सिंह तोमर, 2. वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह है।
यह था मामला
मुरैना जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव लेपा के रंजीत तोमर व राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में दोनों पक्षाें के बीच में विवाद हुआ और रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के दो तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद से रंजीत तोमर का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से हमला किया।
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली, जिसके बाद दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, एक साथ 6 लोगों की हत्या होने से हड़कंप मच गया, जमीनी विवाद के चलते हुए खूनी संघर्ष के कारण पूरे गांव में दहशत का माहौल छा गया है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हंै।
जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव लेपा-भिड़ौसा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर जंग छिड़ गई, दोनों पक्ष शुक्रवार सुबह आमने सामने हो गए, दोनों के बीच जमकर लाठियां चलीं, इसी बीच एक पक्ष के दो लोगों ने बंदूक से फायर कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया, अचानक 5 लोगों की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचने के लिए निकल पड़ा है।
बताया जा रहा है कि घटना की शुरूआत पहले लाठियों से ही, दोनों पक्ष लाठियां लेकर सडक़ पर उतार आए थे, इसी बीच एक पक्ष ने बंदूकें निकाल ली और दूसरे पक्ष के 6 लोगों पर गोलियों से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है।