Sunday, October 19

दिल्ली-NCR सहित पंजाब से बिहार तक गर्मी का सितम, इन 3 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देशभर में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर थम गया है और सूरज फिर से सितम ढाने लगा है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ गई है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली-NCR सहित पंजाब से बिहार तक गर्मी बढ़ेगी। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज और कल केरल में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आसमान रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में आज आसमान साफ रहेगा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़त देखी जाएगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है। लखनऊ में भी आज आसमान साफ रहेगा।

अगले 24 घंटे में यहां हो सकती है बारिश

स्काईमेट की माने तो आगामी 24 घंटों में विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर-पश्चिम तेलंगाना के आसपास के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में छिटपुट ओलावृष्टि भी संभव है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश के आसार है। अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में आंधी-बारिश

आईएमडी के मुताबिक इसके साथ ही निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में पूर्वी कर्नाटक में एक ट्रफ केरल से मध्य महाराष्ट्र तक भीतरी कर्नाटक होते हुए चल रही है। आज महाराष्ट्र में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज, बिजली, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैै। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 9 और 10 अप्रैल को और केरल में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश होगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज, बिजली, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।