Tuesday, October 21

तेज रफ्तार से फैल रहा कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,155 नए मरीज, पॉजिटिविटी रेट 5% पार

देशभर में बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोविड़ के मामलों ने एक बार फिर सरकार और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 6,155 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हो गई। कोविड के बढ़ते मामलों के देखते हुए शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सभी राज्यों के मंत्रियों को मॉक ड्रिल और अस्पतालों का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

24 घंटे में कोरोना के 6,155 नए मामले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,155 नए मामले रिकॉर्ड किए है। इसके साथ ही कोविड की डेली पॉजिटिविटी रेट 5.63 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रिपोर्ट 3.47 फीसदी तक जा पहुंची है। वहीं, 14 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब देश में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई है।

6 महीने बाद एक दिन में इतने केस

आपको बता दें कि कल यानी शुक्रवार को देश में कोरोना के 6,050 केस और गुरुवार को 5,335 मामले सामने आए थे। 6 महीने बाद देश में एक दिन में इतने केस मिले थे। कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड में आ गई है।

10 और 11 अप्रैल को देशभर में मॉक ड्रिल

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 10 और 11 अप्रैल को सभी राज्यों में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल और स्वास्थ्य मंत्रियों को अस्पताल का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश में ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट फैल रहा है, जिसमें लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होती। सभी को घबराने की जगह सतर्क रहने की जरूरत है।

इन राज्यों में बढ़ी टेंशन
दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 733 केस दर्ज किए गए, जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना की पॉजिटिविटी दर 19.93 फीसदी है। महाराष्ट्र की बात करे तो शुक्रवार को कोरोना के 926 नए केस मिले और तीन मरीजों की मौत हुई। राज्य में फिलहाल कोरोना के 4487 एक्टिव केस हैं। मुंबई में कोरोना के शुक्रवार को 276 नए एक्टिव केस मिले हैंं।