Monday, October 20

मुरारी बापू की रामकथा में पंडाल उड़ने से 4 घायल

विदिशा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक विदिशा जिले के आनंदपुर में अचानक आई आंधी की वजह से यहां चल रही विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक मुरारी बापू की रामकथा (Murari Bapu Ramkatha) का कथा पंडाल और भोजन के लिए बना पंडाल उड़ गया। यहां पंडालों के उड़ वजह से 4 लोगों को हल्की चोटें आई, जिसके बाद कथा को मुरारी बापू (Murari Bapu) ने समय से एक घंटे पहले ही समाप्त कर दिया।

ज्ञात हो कि इस कथा का सदगुरु सेवा संघ द्वारा किया जा रहा था। यहां आज भी मुरारी बापू (Murari Bapu) हर दिन की तरह कथा वाचन कर रहे थे। कि इसी दौरान तभी अचानक यहां के मौसम में परिवर्तन होने के चलते आंधी चलने लगी। इसके कारण पंडाल क्षतिग्रस्त होने के चलते 4 लोगों इसकी चपेट में आकर चोटिल हो गए। ज्ञात हो कि आंधी के समय पंडाल में लगभग 10 हजार श्रोता मौजूद थे। ऐसे में इन श्रद्धालुओं द्वारा आंधी चलने पर खंभे को पकड़ लिया गया था, इसके बाद भी पंडाल उड़ गया।

अचानक कथा (Murari Bapu Ramkatha) के दौरान आई इस आंधी की कारण कथा स्थल पर लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं बताया जाता है कि जिस समय आंधी आई उस समय भोजन पंडाल में भी अनेक श्रद्धालु भोजन कर रहे थे। आंधी के कारण पत्तलों के उड़ने से लोगों हाथों में पत्तल लेकर इधर उधर दौड़ने लगे, यहां गनीमत रही कि पंडाल उड़ने के बावजूद लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं बापू (Murari Bapu) ने पंडाल गिरने के बाद तय समय से 1 घंटे पहले ही अपनी कथा को समाप्त कर दिया।

ज्ञात हो कि पंडित प्रदीप मिश्रा का भी पंडाल पिछले दिनों भी बुरहानपुर में आयोजित आंधी और बारिश की वजह से उड़ गया था। जिसकी कारण दो महिलाओं के ऊपर पंडाल में लगी पाइप गिर गई थी, जिससे उनके सिर पर चोटें आईं थी। इसके अलावा पंडाल गिरने से कई और लोग घायल भी हो गए थे।