भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन और लाड़ली बहना योजना की लॉन्चिंग पर 5 मार्च को प्रदेश के 41३ शहरों में मेगा शो होगा। शहरी विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि सीएम के जन्मदिन पर 413 निकायों में ‘शिव वाटिका’ बनाई जाएंगी। इसी दिन इन वाटिकाओं में 2३ हजार ३60 पौधे लगाए जाएंगे।
दरअसल, सीएम शिवराज की उम्र के 5 मार्च को 2३ हजार ३60 दिन यानी 64 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसलिए कुल इतने ही पौधे लगाए जाएंगे। सुबह 8 बजे एक साथ सभी निकायों में पौधरोपण होगा। इसके बाद मंत्री सिंह ने प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई सहित अन्य अफसरों के साथ बैठक की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए।
मंत्री ने बताया कि शिव वाटिका में महिलाएं मुख्य रूप से पौधे रोपेंगी। मुख्यमंत्री के लिए पौध-रोपण जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पौधरोपण करेंगी। पौध-रोपण की तैयारी 3 मार्च से शुरू हो जाएगी। स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता से लगाया जाएगा।
शिव वाटिका कांसेप्ट को मॉडल के तौर पर अपनाया गया है। हर शहर में इस वाटिका में पौधरोपण आगे भी होता रहेगा। पौधों की दीर्घकालीन देख-रेख की व्यवस्था की जाएगी। मंत्री ने कहा, सीएम 2 वर्ष से प्रतिदिन पौधरोपण कर रहे हैं। 19 फरवरी को ही उनके संकल्प के 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं।