Wednesday, September 24

राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, जानिए पीएम मोदी का क्या है कनेक्शन?

भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। आज भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस के लिए एक बड़ा दिन है। श्रीनगर में आज रविवार 29 जनवरी को राहुल गांधी लाल चौक पर तिरंगा फहरा दिया है। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। राहुल गांधी के तिरंगा फहराने को लेकर आम जनता में जोश है। वहीं राहुल गांधी के लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में हो गया हैं। लाल चौक को सील कर दिया गया है। और आम लोगों को आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। कांग्रेस पार्टी के अनुसार, आज भारत जोड़ो यात्रा पंथा चौक से आगे बढ़ेगी और सोनवार चौक पर विराम होगा। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे श्रीनगर की लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। कांग्रेस की इस यात्रा का समापन सोमवार 30 जनवरी को होगा। इसके साथ ही लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का एक कनेक्शन है। जानेंगे तो गर्व करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में हुई दर्ज

लाल चौक (Lal Chowk) पर ध्वजारोहण की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर दी। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट में कहा कि, एक पदयात्रा…कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर– दिलों को जोड़ने के लिए… असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है…जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है।

पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने दागे सवाल

रविवार को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार को घेरा और पीएम मोदी पर सवाल भी दागे। अपने ट्वीट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहाकि, आज कश्मीरी पंडित भाजपा की सरकार से पूछ रहे हैं- हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है? जवाब है प्रधानमंत्रीजी?

आज से ठीक 31 साल पहले मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी 1992 को लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। साल 1992 में नरेंद्र मोदी भाजपा के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी की टीम का हिस्सा थे। मुरली मनोहर जोशी के साथ तब नरेंद्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। तब पूरी कश्मीर घाटी में तनावपू्र्ण स्थिति पैदा हो गई थी।