जोशीमठ का मौसम लगातार खराब हो रहा है। जोशीमठ के आसमान पर बादल छाए हुए हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, जोशीमठ में 12 से 14 जनवरी तक बारिश होगी। जोशीमठ में राहतकर्मी इस सूचना के बाद बैचैन हैं। उधर गृहमंत्री अमित शाह आज थोड़ी देर में जोशीमठ संकट पर एक उच्चस्तरीय बैठक करने जा रहे हैं।
उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात बद से बदतर हो रहे हैं। जोशीमठ भू-धंसाव पीड़ितों के लिए इस वक्त राहत कार्य चल रहा है। जिला प्रशासन जहां लोगों की मदद में जुटा हुआ है वहीं जोशीमठ का बदलता मौसम राहत कार्य में जुटे लोगों की परीक्षा लेने में जुट गया है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। Joshimath के ऊपरी इलाकों में Snowfall का असर देखा जा सकता है।मौसम विभाग का अलर्ट है कि, जोशीमठ और गढ़वाल समेत कई इलाकों में 12 से 14 जनवरी तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुुसार आज गुरुवार सुबह उत्तराखंड के गंगोत्री धाम और हिमाचल प्रदेश के शिमला के नारकंडा भारी बर्फबारी हुई। बर्फ की मोटी चादर दूर—दूर तक बिछ गई। ऐसे में अगर मौसम विभाग की बारिश की भाविष्यवाणी सही हो गई है तो जोशीमठ में खतरा और बढ़ जाएगा। संभावना है कि, दरारें और गहरी हो सकती हैं। जोशीमठ में बढ़ते खतरा को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक के दोपहर में होने की संभावना है।