भोपाल। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हो रही हैं। वे प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 भी प्रदान करने वाली हैं। मंगलवार को इस सम्मेलन का समापन हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति का इंदौर एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन का तीसरा दिन है। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर रही हैं। कार्यक्रम में अलग-अलग सत्रों में कई केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। चौथे सत्र में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पांचवे सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यक्रम की अध्यक्ष होंगी। वे राष्ट्र निर्माण के लिए एक समावेशी दृष्टिकोण की दिशा में प्रवासी उद्यमियों की क्षमता का दोहन विषय पर अपना उद्बोधन देंगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सेशन
सुबह के सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुई। इधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत ग्लोबल ग्रोथ का सबसे पावरफुल इंजन है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारी अर्थ व्यवस्था सबरे तेज बढ़ेगी। सीतारमण ने कहा कि जो इन्वेस्टर चीन में निवेश करना चाहते हैं, वे भारत को बड़े प्लेटफार्म के रूप में देख सकते हैं। भारत वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर आगे बढ़ता जा रहा है। अमृतकाल में अमृत महोत्सव का हिस्सा बनिए।
धर्मेंद्र प्रधान का सेशन
केंद्रीय स्किल डेवलपमेंट और इंटरप्रेन्योर मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का भी मंगलवार सुबह सत्र में संबोधन हुआ। प्रधान ने कहा कि चौथी सदी में ही राजा विक्रमादित्य ने ग्रहों की गणना कर दी थी। वाराह मिहिर, ब्रह्मगुप्त, भास्कराचार्य आदि विद्वानों ने ग्लोबल मैप की परिकल्पना कर ली थी। हम मानते हैं कि भारत विश्वगुरु था। हम फिर विश्वगुरु बनेंगे, सैन्य ताकत से नहीं, इंटलेक्चुअल ताकत से बनेंगे।
12.30 PM
दोपहर 01.00 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ भोज में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। लंच के बाद दोपहर 02.30 बजे – राष्ट्रपति मुर्मु की सूरीनाम के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग
दोपहर 02.55 बजे – राष्ट्रपति मुर्मु की गुयाना के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग होगी।
11.45 AM
इंदौर एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस मौके पर चौहान ने ट्वीट कर कहा कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु जी का मां अहिल्या की नगरी इंदौर में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। इंदौर और मध्यप्रदेश के लिए आज दुर्लभ अवसर और गर्व का विषय है। #PBDIndore का मंच आज तीन देशों के राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति का साक्षी बनेगा।
11.15 AM
थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।
10.00 AM
दिल्ली से रवाना हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…।
सुबह इंदौर पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू
इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह दिल्ली से 9.55 बजे वायुमार्ग से रवाना होकर सुबह 11.20 बजे इंदौर पहुंचेंगी। वे दोपहर 2.30 बजे सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर में 2.55 बजे गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर में 3.30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। यह आयोजन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहा है। इसी आयोजन में केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन भी रहेंगी। राष्ट्रपति शाम 5.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज का सत्र
सुबह 11.30 बजे – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन
दोपहर 01.00 बजे – राज्यपाल मंगुभाई पटेल देंगे दोपहर का भोज
दोपहर 02.30 बजे – राष्ट्रपति मुर्मु की सूरीनाम के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग
दोपहर 02.55 बजे – राष्ट्रपति मुर्मु की गुयाना के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग
दोपहर 03.30 बजे – प्रवासी भारतीय अवार्ड समारोह की शुरुआत
दोपहर 03.35 बजे – विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर का स्वागत भाषण
दोपहर 03.40 बजे – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन
दोपहर 03.50 बजे – राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों प्रवासी भारतीयों का सम्मान
शाम 04.15 बजे – सम्मानित होने वालों का संबोधन
शाम 04.30 बजे – राष्ट्रपति मुर्मू के साथ सम्मानितों का ग्रुप फोटो
शाम 04.35 बजे – राष्ट्रपति का संबोधन
शाम 04.55 बजे – तीन दिनी कार्यक्रम के समापन की घोषणा
शाम 5.15 बजे— एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी राष्ट्रपति।