इंदौर. भारत जोड़ो यात्रा रविवार सुबह महू से निकल चुकी है, राहुल गांधी के साथ सैंकड़ों कांग्रेस नेता उनके साथ पैदल चल पड़े हैं, आज शाम इंदौर के राजबाड़ा में राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा, इंदौर पहुंच रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देशभर के कांग्रेस नेता पहुंच रहे हैं। आईये जानते हैं क्या रहेगा आगे का शेड्यूल ।
राहुल गांधी की यात्रा पांचवे दिन भी सुबह करीब ६ बजे महू से निकल पड़ी, सर्द मौसम और अंधेरा होने के बावजूद भारत जोड़ो यात्रा में सभी का उत्साह नजर आ रहा है, रविवार को महू से निकली यात्रा का राऊ के समीप लंच ब्रेक होगा, यहां विश्राम के बाद शाम करीब ०३.३० बजे फिर यात्रा इंदौर के लिए रवाना होगी।
-सुबह 6 बजे दशहरा मैदान महू से यात्रा प्रारंभ होगी।
-सुबह 10 बजे राऊ के समीप एयू सिनेमा के यहां लंच ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे राऊ से यात्रा प्रारंभ।
-शाम 06.30 बजे राजबाड़ा इंदौर में ब्रेक।
-शाम 07.30 बजे खालसा स्टेडियम में भारत जोड़ो यात्रा का फस्र्ट कॉन्सर्ट
-खालसा कॉलेज इंदौर में रात्रि विश्राम।
-सुबह 06.00 बजे गणपति चौराहा इंदौर से यात्रा शुरू होगी।
-10 बजे बारोली गांव वैष्णव यूनिवर्सिटी सांवेर में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे कृष्णा एन्क्लेव उज्जैन मार्ग से यात्रा प्रारंभ।
-शाम 06.30 बजे ताराना में ब्रेक।
-सांवेर में रात्रि विश्राम।
-सुबह 6.00 बजे सांवेर ये शुरू होगी यात्रा।
-सुबह 10.00 बजे निनोरा में ब्रेक।
-शाम 4 बजे सामाजिक न्याय परिसर उज्जैन में आमसभा।
-गुरू संदीपनी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में रात्रि विश्राम।
01 दिसंबर -उज्जैन
-सुबह 06.00 बजे आरडी मेडिकल कॉलेज से यात्रा प्रारंभ।
-सुबह 10.00 बजे नजरपुर गांव में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे घटिया बस स्टैंड से शुरू।
-शाम 06.30 बजे घोसला फाटा पर ब्रेक।
-स्कायलार्क प्रोटीन फैक्ट्री परिसर आगर में रात्रि विश्राम।
-सुबह 06.00 बजे स्कायलार्क प्रोटीन फैक्ट्री से शुरू।
-सुबह 10.00 बजे सुमराखेड़ी में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे सुमराखेड़ी जोड़ से यात्रा की शुरूआत।
-शाम 06.30 बजे आगर छावनी में ब्रेक।
-काशी बडिया आगर में रात्रि विश्राम।03 दिसंबर-महुडिय़ा
-सुबह 06.00 बजे बस स्टॉप महुडिय़ा से यात्रा प्रारंभ।
-सुबह 10.30 बजे अमला शिवाय होटल के समीप ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे जैन मंदिर सुसनेर से शुरू।
-शाम 06.30 बजे मंगेशपुरा चौराहे पर ब्रेक।
-अन्नपूर्णा ढाबा लाला खेड़ी में रात्रि विश्राम।
-सुबह 06.00 बजे अन्नपूर्णा ढाबा से यात्रा की शुरूआत।
-सुबह 10.00 बजे सोयतकलां में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे गल्र्स हॉस्टल के पास से यात्रा शुरू।
-शाम 06.30 बजे पिपलेश्वर बालाजी मंदिर डोंगरगांव में ब्रेक।
इसके बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी, यहां छांवली चौराहा राजस्थान में रात्रि विश्राम रहेगा।