सरकार ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 कर दी है। राहुल गांधी ने कुछ समय पहले दिए भाषण में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने की बात कही थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने इस बढोत्तरी का ऐलान किया है। इस बढोत्तरी से सरकार पर 5000 करोड़ का अतिरिक्त भार आ जाएगा। भारत के विभिन्न राज्यों में सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है। लेकिन यदि सिर्फ राजधानी की बात की जाए तो दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 414 रूपए है। यदि बात करें नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर की तो इसकी कीमत दिल्ली में 1241 है। पाकिस्तान में एलपीजी की कीमत 115 रूपए प्रति किलो है। इस हिसाब से भारतीय सिलेंडर 14.2 किलो से तुलना करने पर इसकी कीमत लगभग 1633 रूपए प्रति सिलेंडर बनती है। 2012 में यहां पर गैस सिलेंडर का दाम 919 रूपए था। जो अब बढ़कर लगभग 1633 रूपए हो गया है। पाकिस्तान की सरकार ने एलपीजी के दाम में 15 रूपए प्रति किलो की कटौती की है। इस कटौती के बाद पाकिस्तान के कराची, रावलपिंडी, इस्लामाबाद और सिंध व प्रांत में इसकी कीमत 115 रूपए प्रति किलो होगी। वहीं दूसरी ओर मुर्री, आजाद कश्मीर और एफएटीए में यह कीमत 125 रूपए प्रति किलो होगी। श्रीलंका में एलपीजी की कीमत लगभग 191 रूपए प्रति किलो है। भारतीय सिलेंडर से तुलना करने पर इसकी कीमत लगभग 2721 रूपए आती है। 2012 में यह कीमत 1151 रूपए थी। श्रीलंका में 12.5 किलो के सिलेंडर मिलते हैं जिनकी कीमत 2396 रूपए है। यह कीमत श्रीलंका की कमर्शियल राजधानी कोलंबो के अनुसार हैं। श्रीलंका में 12.5 किलो के इस गैस सिलेंडर की सबसे कम कीमत राजधानी कोलंबो में 2396 रूपए 191 रूपए प्रति किलो है सबसे अधिक कीमत श्रीलंका के जाफना में है जो 2608 रूपए 208 रूपए प्रति किलो है। नेपाल में वहां की करंसी के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत करीब 1470 है। भारतीय रूपए के अनुसार इसकी कीमत 918 रूपए निकलती है। नेपाल में भी सिलेंडर 14.2 किलो गैस प्रति सिलेंडर देते हैं। हालांकि नेपाल में गैस की यह कीमत भारत के नॉन सब्सिडाइज सिलेंडर से कम है लेकिन सब्सिडाइज सिलेंडर की तुलना में लगभग दो गुनी है। इस नजरिए से भी भारत में गैस की कीमत नेपाल की तुलना में कम है। नेपाल में 2012 में गैस सिलेंडर की कीमत 911 रूपए थी। बांग्लादेश में पिछले साल गैस सिलेंडर की कीमत 533 रूपए थी। यह कीमत भी नॉन सब्सिडाइज सिलेंडर की तुलना में कम है लेकिन सब्सिडाइज गैस सिलेंडर की तुलना में अधिक है। भारत की तुलना में इन देशों में गैस के दाम अधिक ही हैं। राजस्थान सरकार एलपीजी पर कोई टैक्स नहीं लेती। हर सिलेंडर पर 25 फीसदी सब्सिडी भी देती है। देश के 29 राज्यों में से 11 राज्यों में एलपीजी सिलेंडर पर कोई टैक्स नहीं लगता। मप्र समेत केवल 7 राज्य ऐसे हैं जिनमें टैक्स 4 प्रतिशत से ज्यादा है। मप्र में 7.10 फीसदी टैक्स देश में सर्वाधिक है।