सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को तीसरा पत्र लिखा कर अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है। उसने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और जेल डीजी संदीप गोयल से अपनी जान को खतरा बताया है।
महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर संकट के बदल मडरा रहे हैं। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक और पत्र लिखा। जिसमें उसने कहाकि, जेल में उसे अपनी जान का खतरा है। सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जान और जेल डीजी संदीप गोयल की तरफ इशारा किया। चंद्रशेखर का आरोप है कि,सत्येंद्र जैन और संदीप गोयल की तरफ से उसे लगातार धमकी मिल रही है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एलजी को लिखा गया यह तीसरा पत्र है। इससे पहले के पत्र में उसने अपने और आम आदमी पार्टी के बीच हुए पैसे के कथित लेन-देन का खुलासा किया था। सुकेश चंद्रशेखर इस वक्त दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है।
सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी दी थी
सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल सक्सेना को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि, सत्येंद्र जैन ने 2019 में जेल में उसकी सुरक्षा (प्रोटेक्शन मनी) के एवज में 10 करोड़ रुपए की उगाही की थी। उपराज्यपाल को लिखे उसके पत्र के सार्वजनिक होने के बाद सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ के पूर्व डीजी के साथ मिलकर उसे धमकी दी थी।
सीएम केजरीवाल ने मांगे थे 500 करोड़
महा ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने उसे अपनी पार्टी के लिए 500 करोड़ रुपए का योगदान करने के लिए 20 से अधिक लोगों को लाने के लिए कहा था।