कांग्रेस नेता व झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने शुक्रवार यानी आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। मीडिया से बात करते हुए केएन त्रिपाठी ने कहा कि हमारी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस बड़े पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “हमारी नेता सोनिया ने प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के पदों का त्याग किया है। मैंने आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पार्टी नेताओं का जो भी निर्णय होगा उसका सम्मान करूंगा।
वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। तीनों नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचकर दाखिल किया।
भारतीय वायु सेना छोड़कर राजनीति में शामिल हुए हैं केएन त्रिपाठी
केएन त्रिपाठी भारतीय वायु सेना छोड़कर राजनीति में शामिल हुए हैं। उन्होंने पहली बार साल 2005 में कांग्रेस की टिकट पर डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

साल 2009 में झारखंड सरकार में मंत्री बने थे केएन त्रिपाठी
केएन त्रिपाठी ने साल 2009 में कांग्रेस की ही टिकट पर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल किया, जिसके बाद उन्हें झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास, पंचायती राज और श्रम विभाग का मंत्री बनाया गया था। इसके साथ ही वह भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

सचिन पायलट को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की उठी मांग
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चल रही गहमागहमी के बीच कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। सचिन पायलट के समर्थकों ने ‘देश का युवा नेता सचिन पायलट जिंदाबाद’ के नारे लगाए। वहीं इसके बाद न्यूज एजेंसी से बात करते हुए समर्थकों ने कहा कि सचिन पायलट जमीनी स्तर की गड़बड़ियों के बारे में जानते हैं। वो सभी कार्यकर्ताओं कि परेशानियों के बारे में जानते हैं। इसलिए हम सभी लोग सचिन पायलट जैसे युवा नेता को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग करते हैं।