Wednesday, October 1

प्रीतम लोधी की रैली में मचा उपद्रव, लाठी चार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले

भिण्ड. ओबीसी महासभा की ओर से गुरुवार को प्रीतम लोधी के समर्थन में रैली निकाली गई। रैली में प्रीतम लाोधी भी मौजूद थे। रैली को शहर में प्रवेश करने से रोका तो विवाद की स्थिति बन गई और महासभा के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस को स्थिति काबू पाने के लिए लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। उपद्रव में पुलिस के 4 पुलिस अधिकारी और जवान घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाद में कुछ लोगों ने एडीएम को पहुंचकर 14 सूत्रीय ज्ञापन दिया।

ओबीसी महासभा की ओर से गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर रैलीनिकाली गई। अधिकारियों की मानें तो रैली के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। ग्वालियर रोड से शहर में रैली के प्रवेश करने के बाद सुभाष तिराहे पर मुख्य मार्ग के दोनों रास्तों पर पुलिस ने जाने से रोका तो भीड़ अनियंत्रित हो गई। उसे रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। उसके बाद भीड़ तो तितर बितर किया गया है। रैली के दौरान भीड़ में शामिल लोग बीडी शर्मा मुर्दाबाद और नरोत्तम मिश्रा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। उसके बाद विवाद और बढ़ गया है। जिसके चलते पुलिस ने भीड़ पर लाठिया भांजी। बताया जा रहा है कि ये विवाद रैली के रूट को डायवर्ट करने के कारण हुआ था, इसमें पुलिस वाहन के सामने कोई ब्लास्ट भी हुआ था, उपद्रव के दौरान कुछ पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।

यह रहे शामिल

रैली में हजारेां की संख्या में संगठनों के लोग शामिल हुए। इस दौरान ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष मेहरबान ङ्क्षसह कौरव, पूरन ङ्क्षसह, दिनेश ङ्क्षसह, अतिबल ङ्क्षसह, रमेश ङ्क्षसह, प्रदीप कौरव, रामू परिहार, पूरन ङ्क्षसह, राकेश ङ्क्षसह, राय ङ्क्षसह, कैलाश ङ्क्षसह, अजमेर ङ्क्षसह, देशराज धारिया, अनिल ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। वहीं अन्य समर्थित संगठनो के लोग भी इसमें मौजूद रहे।

ओबीसी महासभा की ओर से ज्ञापन दिए जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। बिना अनुमति के ही इसका आयोजन किया गया है। किन कारणों से विवाद की स्थिति बनी इस बात की जानकारी नहीं है।

चौराहों पर तैनात किया पुलिस बल

शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने चौराहे और मुख्य बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इटावा रोड, लहार चुंगी रोड, भारौली तिराहा और सुभाष तिराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उसके बाद वाहनों को भी पुलिस इंतजाम के बाद निकाला गया।