प्रयागराज: बरसात की वजह से प्रयागराज में मकान ढहने से जानलेवा हादसा हो गया है। हंडिया क्षेत्र के ढोकरी गांव में गुरुवार भोर में बारजा ढहने पर मलबे में दबने से एक किसान की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मकान का बारजे की दीवार ढहने से यह हादसा हुआ है। मलबे में पति-पत्नी दोनों दब गए थे। पता चलने पर पहुंचे ग्रामीण मलबा हटाकर घायल पति-पत्नी को फौरन स्थानीय अस्पताल ले गए थे। वहां से रेफर करने पर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने पति को मृत बताया और पत्नी का इलाज किया जा रहा है।
बच्चे बाल-बाल बचे
प्रयागराज में काफी दिनों बाद बुधवार की रात बरसात के बीच ढोकरी गांव निवासी अजय विक्रम सिंह पत्नी के साथ एक कमरे में सोए थे। गुरुवार भोर में उनके मकान का कमजोर हो चुका बारजा ढह गया। उसका मलबा अजय के सिर पर गिरा। पास सो रही पत्नी सुनीता भी मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि बच्चे साफ बच गए। चीख पुकार मची तो आसपास के लोग जुटे और मलबा हटाकर अजय और सुनीता को हंडिया में अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया और पत्नी को हालात नाजुक बताया। इसके साथ ही घर में सो रहे बच्चे बाल-बाल बच गए।
घटना की वजह परिजनों में कोहराम मच गया है। इस घटना से जहां एक ओर परिवार को गहरा आघात पहुंचा है वहीं मकान को भी नुकसान हुआ है। बरसात में कमजोर मकानों के ढहने की घटनाएं हर साल होती है। इस वर्ष हल्की बरसात में ही यह पहला हादसा हुआ है।