देशभर में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित कई जगहों बाढ़ से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया। लगातार बारिश के कारण कई नदियों के जल स्तर बढ़ गया है। बाढ़, बिजली गिरने, भूस्खलन, पेड़ व दीवार गिरने जैसी घटनाओं में अब तक सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश और बाढ़ के कहर के बीच कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई है। आंध्र प्रदेश के एलुरु में बाढ़ में कई लोग फंसे हुए है। इनको निकाले के लिए इंडियन नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं उत्तराखंड में बारिश से भारी भूस्खलन के बाद बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।
आंध्र प्रदेश में इंडियन नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ की स्थित बनी हुई है। एलुरू में भारी बारिश के बाद कई लोग बाढ़ में फंसे हुए है। भारतीय नौसेना ने लोगों की मदद करते हुए उन्हें राहत का सामना पहुंचाया है।
उत्तराखंड में भूस्खलन, बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार से बारिश से भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। खाखरा में सम्राट होटल के पास भूस्खलन होने से बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित है। हाईवे बंद होने से वाहनों की लंबे लाइनें लग गई हैं। हालांकि मलबे हटाने का काम तेजी से चल रहा है।
महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ का कहर जारी
महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई है। मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे सहित 11 जिलों में रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, रत्नागिरि, कोल्हापुर, रायगढ़, अमरावति, सतारा, सिंधुदुर्ग और ठाणे में रेड अलर्ट जारी किया है। नासिक और पुणे में भी भारी वर्षा हो सकती है।
ओडिशा में भूस्खलन से एक दर्जन घर क्षतिग्रस्त
कई जिलों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई है। गजपति जिले करीब 10 घरों को नुकसान हुआ है। वहीं, मलकानगिरी और कालाहांडी जिलों में सड़कें जलमग्न हैं। मौसम विभाग ने दक्षिणी ओडिशा के नौ जिलों में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
गुजरात में बाढ़ से जनजीवन अस्त—व्यस्त
गुजरात में भी बारिश और बाढ़ की वजह से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया। बारिश से प्रभावित 10 हजार से ज्यादा लोगों को सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
कर्नाटक में अब तक 32 लोगों की मौत
कर्नाटक में भी आसमानी आफत का कहर जारी है। प्रदेश में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम बासवराज बोम्मई ने लोगों की मदद के लिए तत्काल प्रभाव से 500 करोड़ रुपए जारी किए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।