Thursday, September 25

अफसरों ने कहा-चुनाव में लगे हैं काम नहीं हो रहे, कलेक्टर बोले- बहाना मत बनाओ

खरगोन.
जरूरतमंद लोगों की समस्याएं, शिकायतें सुनने के लिए सीएम हेल्पलाइन जैसी सुविधा शुरू की गई, लेकिन जिन अफसरों के हाथों में इसकी बागडोर है वह काम में लापरवाही दिखा रहे हैं। सैकड़ों शिकायतें लंबित हो गई हैं। काम में गति नहीं आने का कारण अफसर चुनाव का दबाव बता रहे हैं। इसे लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई। कहा- बहाने मत बनाओ। काम में ईमानदारी दिखाओ।
जिले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा। राजस्व अफसरों की हाल में हुई बैठक के दौरान कलेक्टर ने इस लापरवाही को सुधारने के निर्देश भी दिए। जिले में सीएम हेल्पलाइन पर राजस्व विभाग की ही कुल 717 शिकायतें लंबित हैं। एल-4 तक 423 शिकायतें पहुंची हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार मई माह में भी राजस्व विभाग में कुल 330 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर की गई। इसमें 208 को संतुष्टिपूर्वक बंद भी किया गया है। 122 शिकायतें अब भी लंबित है। टोटल वेटेज के मामले में जिले को 63.13 प्रतिशत अंक मिले हैं। यानी प्रदेश में 5वां स्थान है।

झिरन्या में सबसे कम व सनावद में सबसे ज्यादा शिकायतें लंबित
आंकड़ों के अनुसार जिले में सीएम हेल्पलाइन पर केवल राजस्व विभाग में ही सबसे ज्यादा लंबित शिकायतें सनावद क्षेत्र में है। यहां कुल 157 शिकायतों का समाधान नहीं हो पाया है। यहां 30 शिकायतें एल-1 पर, 3 शिकायतें एल-2, 14 एल-3 और 110 शिकायतें एल-4 पर है। जबकि सबसे कम 14 शिकायतें झिरन्या क्षेत्र की लंबित है।
राजस्व विभाग में ब्लॉकवार लंबित सीएम हेल्पलाइन
ब्लॉक एल-1 एल-2 एल-3 एल-4 कुल लंबित
सनावद 30 03 14 110 157
खरगोन 35 2 16 66 119
बड़वाह 17 0 10 61 88
गोगांवा 27 1 5 31 64
महेश्वर 22 – 3 32 57
कसरावद 11 1 8 34 54
मंडलेश्वर 22 2 6 20 50
भीकनगांव 11 11 5 17 44
ेकरही 14 4 – 12 27
भगवानपुरा 6 – 1 17 24
सेगांव 2 – 1 16 19
झिरन्या 4 1 2 7 14
कुल 201 22 71 423 717