Tuesday, September 23

आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल। आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है। कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राजनीतिक मामलों के समूह, टास्क फोर्स -2024 और केंद्रीय योजना समूह का गठन किया। इसमें कांग्रेस के नौ दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है।खास बात ये कि इस सूमह में मध्य प्रदेश के दो नेताओं राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मंत्री और वर्तमान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को भी जगह दी गई  है।

दरअसल, आज मंगलवार 24 मई को उदयपुर चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राजनीतिक मामलों के समूह, टास्क फोर्स -2024 और केंद्रीय योजना समूह का गठन किया है। इसमें गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा को राहुल गांधी के साथ शामिल हैं। कांग्रेस चुनाव टास्क फोर्स की भी घोषणा हुई है जिसमें सदस्‍यों के बीच चिदंबरम, प्रियंका, रणदीप सुरजेवाला हैं।

बताया जा रहा है कि टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार और मीडिया, आउटरीच, वित्त और चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जा सकता है। इन सदस्यों के पास अपनी टीमें होंगी, जिसे लेकर बाद में विस्तार से जानकारी दी जा सकती है। ये टास्क फोर्स उदयपुर नव संकल्प घोषणाओं और 6 समूहों की रिपोर्ट के आधार पर काम करेगी।

पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप 

  • राहुल गांधी
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • गुलाम नबी आजाद
  • अंबिका सोनी
  • दिग्विजय सिंह
  • आनंद शर्मा
  • केसी वेणुगोपाल
  • जितेंद्र सिंह

टास्क फोर्स 

  • पी चिदंबरम
  • मुकुल वास्निक
  • जयराम रमेश
  • केसी वेणुगोपाल
  • अजय माकन
  • प्रियंका गांधी
  • रणदीप सुरजेवाला
  • सुनील कानुगोलू

सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप 

  • दिग्विजय सिंह
  • सचिन पायलट
  • शशि थरूर
  • रंवीत सिंह बिट्टू
  • केजे जॉर्ज
  • जोथी मानी
  • प्रद्युत बोलदोलोई
  • जीतू पटवारी
  • सलीम अहमद