बच्चों के खेल-खेल में हुई लड़ाई के बाद एक बालक की मां ने 6 वर्षीय बच्ची को मारा। जिससे उसके आंख में आई गहरी चोट हाई है। खेल खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया। जिस पर उसमें एक बच्चे की मां ने एक बच्ची के साथ मारपीट कर दी। जिससे बच्ची की आंख में चोट लग गई। बच्ची का इलाज कराने में पिता कर्जदार हो गया। अव मेहनत मजदूरी करने वाला पिता मदद मांग रहा है।
विदिशा के ग्राम मोमनखेड़ी में खेलते हुए दो बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जिस पर बालक की मां शीला ने 6 वर्षीय कीर्ति अहिरवार के साथ मारपीट कर दी। महिला की मार से कीर्ति की बाई आंख में गहरी चोट आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा गया। घटना 8 दिन पहले की बताई जा रही है। मेहनत मजदूरी करने वाला जितेन्द्र ने अपनी बेटी की आंख के इलाज लिए भोपाल में भर्ती कराया जहां उसके इलाज में 20 हजार रूपये खर्च हो गये। जितेन्द्र ने बताया कि कर्ज लेकर बच्ची का इलाज कराया है। अव उसके सामने मुश्किल यह है कि मेहनत मजदूरी करके कर्ज कैसे चुका पायेगा। कीर्ति के इलाज में लगने वाली राशि और कर्ज चुकाने के लिए जितेंद्र ने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।