बेतवा नदी का जल स्तर कम होने के बाद नए पुल के 2 पिलर का निर्माण कार्य अगले सप्ताह प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए बाहर से मजदूर बुलाए गए हैं। इसका 15 मई तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। इससे नदी के अंदर का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके बाद नदी के अंदर का कोई काम न रहे। इससे बारिश और उसके बाद पिलर के टॉप पर कैप निर्माण का काम प्रारंभ हो सके। बेतवा नदी अंबा नगर मार्ग पर प्रस्तावित नए पुल के लिए नदी में 6 पिलर का निर्माण होना है।
इनमें से तीन का निर्माण पूरा हो चुका है। एक का निर्माण 10 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। दो पिलर निर्माण का कार्य भी मई तक पूरा करने की तैयारी है। इन पिलर के लिए कैप निर्माण कार्य अगले सप्ताह अर्थात नवरात्र के बाद प्रारंभ हो जाएगा।
पुल निर्माण का तेज गति से चलेगा निर्माण कार्य
जल स्तर कम हुआ है। दो पिलर के पायल कैप का निर्माण अगले सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य तेज गति से चलेगा। इससे इसका निर्माण जल्द पूरा हो। -दिनेश यादव, इंजीनियर माधव इंफ्रा लिमिटेड गुजरात
आरसीसी गार्डर का काम हुआ शुरू
पिलर के ऊपर चढ़ाए जाने वाले आरसीसी गार्डर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। अपार्टमेंट ए-बी के बीच बने 6 पिलर पर कुल 28 गार्डर चढ़ाए जाना हैं। इनकी लंबाई 35 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। प्रत्येक पिलर के बीच 4-4 आरसीसी गर्डर चढ़ाए जाएंगे।
इस प्रकार कुल 28 आरसीसी गार्डर के निर्माण का कार्य ग्राम गंज के समीप चल रहा है। इनमें से 17 का निर्माण हो चुका है। पिलर पर रखने के लिए कैप निर्माण प्रारंभ होना है। इसके बाद हैवी क्रेन और ट्राला की मदद से पिलर पर चढ़ाया जाएगा।
रात में भी चल रहा निर्माण कार्य
सुपरवाइजर पवन राजपूत ने बताया कि गर्मी के दिनों में दिन व रात को कार्य चल रहा है। इससे बारिश से पहले इस बार नदी के कार्य से बाहर निकल आएं। इससे बारिश के दौरान उफान के हालातों को छोड़ कर अतिरिक्त दिनों में काम काज चलता रहे।
नदी के अंदर का दिक्कत वाला जितना निर्माण कार्य था उससे हर हाल में बारिश से पहले पूरा करने पर काम चल रहा है। इसके बाद अधर का कार्य मशीनों के माध्यम से करने का प्लान है। इससे पुल का निर्माण कार्य लगभग दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाए।
वर्तमान में यह है स्थिति
पुल के दोनों ओर अपार्टमेंट का कार्य पूरा हो चुका है। छह में से चार पिलर तैयार हो चुके हैं। दो मई तक तैयार करने का लक्ष्य है। गर्मी के दौरान रात को भी निर्माण कार्य चलेगा। पुल के लिए 28 में से 17 गार्डर तैयार हो चुके हैं।
11 मई या जून महीने तक तैयार हो जाएंगे। इसके बाद पिलर पर गार्डर रखने कैप का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। यह कार्य बारिश और उसके बाद भी सामान्य दिनों में चलता रहेगा। इसमें नदी या उसके जल स्तर आदि की बाधा नहीं रहेगी। परिस्थितियां सामान्य रही तो नया पुल दिसंबर 2023 तक कंपलीट हो जाएगा।
14 मीटर रहेगी ऊंचाई
नए बेतवा पुल की कुल लंबाई 245 मीटर रहेगी। चौड़ाई 12 मीटर होगी जबकि ऊंचाई 14 मीटर रहेगी। अर्थात वर्तमान पुराने पुल से 10 मीटर ऊंचा रहेगा। पुल के लिए दोनों किनारों पर दो अपार्टमेंट बनाए जा रहे हैं। इनके बीच में नदी में 6 पिलर का निर्माण चल रहा है। इन पिलर पर सीसी गार्डर रखे जाएंगे। वर्तमान में चार पिलर का निर्माण हाइट लेवल तक पहुंच गया। दो का निर्माण जून तक हाइट लेवल तक पूरा हो जाएगा।