जंग के 40वें दिन रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाकों को खाली कर रही है। जैसे-जैसे रूसी सेना पीछे हट रही है, सड़कों पर शवों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक कीव के आसपास के बुचा समेत कई इलाकों से 410 यूक्रेनियों के शव मिले हैं।
कीव के सरकारी अभियोजक इरिना वेनेडिकोत्वा ने बताया कि अब तक 410 शव मिले हैं ये संख्या तेजी से बढ़ रही है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने रूस की तुलना आतंकी संगठनों से की है। उन्होंने रूसी सेना को ISIS से भी बदतर बताया है। उन्होंने कहा कि बुचा शहर से पीछे हटते वक्त रूसी सैनिक गुस्से में बेवजह आम लोगों की हत्या कर रहे थे, जबकि यूक्रेनी उनका विरोध भी नहीं कर रहे थे।
कुलेबा का कहना है कि बुचा नरसंहार सोची समझी रणनीति है, रूस का मकसद ज्यादा से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को मारना है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडलियाक ने इसे कीव क्षेत्र में 21वीं सदी की सबसे भयानक तबाही बताया है। उन्होंने कहा नाजियों का सबसे घृणित अपराध अब यूरोप में लौट आया है।
ग्रैमी अवार्ड के मंच पर जेलेंस्की की अपील
ग्रैमी अवार्ड सेरेमरी के मंच पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो के जरिए मदद की अपील की और दुनिया से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा, आप यूक्रेन की मदद कीजिए। जैसे भी आप कर सकते हैं। उन्होंने कहा- म्यूजिक के अपोजिट क्या है? बर्बाद हुए शहरों का शोर और मरे हुए लोग। इस सन्नाटे को संगीत से भर दीजिए। आज ही भर दीजिए। जिस तरह से भी हो सकता है,
अन्य अपडेट्स…
- 19 दिन से लापता पत्रकार की लाश मिली, वो कीव में जंग कवर करने गए थे।
- रूसी सेना की वापसी के बाद बुचा की सड़कों पर लाशें पड़ी दिख रही हैं।
- पोप फ्रांसिस ने कहा कि वे यूक्रेन में युद्ध क्षेत्र का जायजा लेने जाएंगे।
- अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से बात की।
- राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- मारियुपोल से 3,000 से अधिक लोगों को बचाया गया।
रूस-यूक्रेन जंग रोकने की कोशिश करने वाले अरबपति को जहर दिया गया। कहा जाता है कि रूस की ट्रिक नई नहीं है। वह 101 साल से विरोधियों को ऐसे ही मारता रहा आ रहा है
कीव पर यूक्रेन का नियंत्रण कायम किया
यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री अन्ना मल्यार का कहना है कि कीव के सभी क्षेत्रों पर हमने अपना नियंत्रण कायम कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने लोगों से मरियुपोल सहित देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में लड़ाई के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।
यूक्रेन में इस घायल बच्चे के सवाल से लोगों की आंखे नम
रूस के हमले में घायल हुआ एक बच्चा डीमा जो सवाल पूछ रहा है, जिसे सुनकर किसी की भी आंखे नम हो जाए। डीमा रूसी बमबारी में बुरी तरह जख्मी हो गया था। ऑपरेशन के बाद फिलहाल वो अस्पताल के बेड पर है। अब डीमा अस्पताल में दिखने वाले हर शख्स से यही पूछता है मेरे डैड कहां है? क्या वो आ रहे हैं