Wednesday, September 24

भगवान चित्रगुप्त का किया अभिषेक:मंदिर सजाने मिला एक लाख रुपए दान

यम द्वितीया पर शेरपुरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त का अभिषेक कर पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त से आशीर्वाद लिया। सुबह भगवान का अभिषेक कर नए वस्त्र पहनाकर आरती की गई। इस मौके पर डॉ. पियूष श्रीवास्तव ने मंदिर और धर्मशाला निर्माण के लिए 1 लाख रुपए की राशि दान करने की घोषणा की तो वहीं कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सक्सेना की मां शांति बाई सक्सेना ने चित्रगुप्त मंदिर के लिए वाटर कूलर दान दिया।

मंदिर पहुंचे समाजजनों ने भगवान चित्रगुप्त का अभिषेक कर नगर नए वस्त्र पहनाए। वहीं शाम के समय आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें आय व्यय का ब्यौरा दिया गया। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त की आरती की गई। इस दौरान डॉ. पियूष श्रीवास्वत, डॉ. संजय खरे, डॉ. रवि श्रीवास्तव, डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. राकेश सक्सेना, डॉ. प्रियंक सक्सेना, डॉ. डीपी श्रीवास्तव आदि वरिष्ठजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम भोपाल के इंजीनियर आशीष श्रीवास्तव ने की।

दूज के अवसर पर घर-घर हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

दूज के अवसर पर कायस्थ परिवारों में भगवान चित्रगुप्त की घर-घर पूजा अर्चना की गई। दूज के दिन कायस्थ परिवारों में पूजा के बाद ही कलम चलाई जाती है। सबसे पहले भगवान चित्रगुप्त के बाद भगवान के अलग अलग नाम लिखकर कलम का उपयोग किया जाता है।
कायस्थ बंधु कल चित्रगुप्त मंदिर में मनाएंगे होली मिलन समारोह

22 मार्च दिन मंगलवार को चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। ऋषि श्रीवास्तव द्वारा फाग एवं होली के गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कायस्थ सभा ने सभी कायस्थ बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

जिझौतिया ब्राह्मण समाज के वार्षिक अधिवेशन की तिथि तय

विदिशा। जिझौतिया ब्राह्मण समाज ने रविवार को होली मिलन समारोह मनाया। कृष्णा कालोनी स्थित जिला अध्यक्ष डॉ ओपी चौबे के निवास पर आयोजित इस होली मिलन समारोह में समाज की एक बैठक भी रखी गई। इस बैठक में समिति के वार्षिक अधिवेशन की तारीख तय की गई। इस दौरान बताया गया कि समिति का वार्षिक बैठक एक मई को रंगई हनुमान मंदिर के पास तिरुपति गार्डन में आयोजित किया जाएगा।

वार्षिक सम्मेलन में प्रकाशित होने वाली समाज की वैवाहिक पत्रिका के संयोजक के रूप में बैजनाथ बिलगैंया की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई। इसके अलावा विभिन्न समितियों के सहयोग के लिए नाम तय किए जाएंगे। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष पं संतोष तिवारी शास्त्री, रघुवीर प्रसाद दुबे, शिवनारायण शास्त्री, बद्रीप्रसाद दुबे, सुदामा प्रसाद दुबे, बृजेश बबेले, रजनीश दुबे आदि मौजूद रहे।