Wednesday, September 24

राजस्थान में सिस्टम बनने से फिर लौटेगी ठंड:4 फरवरी तक बढ़ेगा तापमान 5 से गिरेगा तापमान

फिलहाल दिन की तुलना में रात ज्यादा ठंडी हो रही हैं। बीते चौबीस घंटों के दौरान रात का पारा चढ़ा है, लेकिन अब भी यह सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम है। दिन का पारा सामान्य से ज्यादा चला गया है। सीहोर कृषि कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोम ने बताया कि 4 फरवरी तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। 2 फरवरी के बाद बादल छा सकते हैं। यह राजस्थान में सिस्टम बनने के कारण होगा। 5 फरवरी से फिर तापमान में गिरावट होगी।