देश में सोमवार को 1.67 लाख मामले सामने आए। इस दौरान 2.54 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 1,192 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले रविवार को 2,09,918 लोग संक्रमित मिले थे। पिछले दिन के मुकाबले 44,158 कम संक्रमित मिले हैं, यानी नए केस में 25.65% की कमी देखी गई है।
तीसरी लहर का पीक आने के 10 दिन बाद 2 लाख से कम नए केस मिले हैं। पीक से पहले केस बढ़ने के दौरान 11 जनवरी को 1.94 लाख केस मिले थे, यानी 20 दिन बाद 2 लाख से कम नए केस मिले हैं। 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रविवार को 2.09 लाख और शनिवार को 2.34 लाख नए केस मिले थे।
सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 11.69% दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को पॉजिटिविटी रेट 15.77% था। पॉजिटिविटी रेट में 4.08% की कमी आई है। देश में फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17.43 लाख है। पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 87,414 की कमी हुई है। कुल केस 4.14 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में दर्ज की गई 1,192 मौतों में 638 मौतें केरल में पिछले दिनों के दौरान हुई हैं, जिनके आंकड़े अभी जोड़े गए हैं।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4.14 करोड़
कुल रिकवरी: 3.92 करोड़
कुल मौतें: 4.96 लाख
अपडेट्स…
- ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर को मंगलवार से श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। यहां दर्शन करने करने के लिए श्रद्धालुओं को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा।
- महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट देने का ऐलान किया है। इसके तहत स्विमिंग पूल, पार्क और स्पा को 50% कैपिसिटी के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।
- हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में अब तक वैक्सीन के 166.68 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। सोमवार शाम 7 बजे तक 53 लाख से अधिक डोज लगाए गए। देश में अब तक 1 करोड़ से अधिक प्रिकॉशनरी डोज लगाया जा चुका है।
- केंद्र सरकार ने अंडर सेक्रेटरी से नीचे पद वाले कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है। सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को ऑफिस आने से छूट दी गई है।
- सीनियर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शबाना आजमी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।
- देश में सबसे अधिक वैक्सीन के डोज उत्तर प्रदेश में लगाए गए हैं। राज्य में 26 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। कोविन पोर्टल के आंकड़े के मुताबिक, 15.69 करोड़ लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है। वहीं, 10.31 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं।
- चंडीगढ़ में 10वीं से 12वीं क्लास के लिए सभी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है। हालांकि, छात्रों के पास अभी भी ऑनलाइन मोड जारी रखने का विकल्प होगा। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान सहित 12 राज्यों 1 फरवरी से फिर स्कूल खुल रहे हैं।
-
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. केरल: 60 लाख से ज्यादा संक्रमित
यहां सोमवार को 42,154 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 38,458 मरीज ठीक हुए हैं और 91 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले रविवार को 51,570 नए संक्रमित मिले और 101 लोगों की मौत हुई थी। रविवार के मुकाबले सोमवार को 3,696 कम नए केस मिले हैं।महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 60.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 56.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 54,395 लोगों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 49.89% है, इससे पहले रविवार को पॉजिटिविटी रेट 49.89% था।
-
2. कर्नाटक: पिछले दिन के मुकाबले केस घटे; मौतें बढ़ी
कर्नाटक में सोमवार को 24,172 नए मामले मिले हैं, जबकि 38,998 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान 56 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले रविवार को 28,264 नए मामले मिले और 68 लोगों की मौत हुई थी।अब तक राज्य में कुल 38.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 35.26 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,998 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2.44 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 17.11% है जो एक दिन पहले 16.39% था।
-
3. तमिलनाडु: पॉजिटिविटी रेट घटकर 14.78% पहुंचा
यहां सोमवार को 19,280 नए मामले सामने आए। 25,056 लोग ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले रविवार को 22,238 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हुई थी।अब तक राज्य में कुल 33.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 31.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,564 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 2.03 लाख और पॉजिटिविटी रेट 14.78% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 16.24% था।
-
4. महाराष्ट्र: एक दिन में करीब 20 हजार मरीज ठीक हुए
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,140 नए मामले मिले। इस दौरान 39 लोगों की मौत हुई और 35,453 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले 22,444 नए मामले मिले और 50 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 2.07 लाख हो गए हैं।राज्य में अब तक कुल 77.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 73.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 11.94% है, इससे एक दिन पहले रविवार को 13.28% था।
-
5. मध्य प्रदेश: पॉजिटिविटी रेट में मामूली गिरावट
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8.062 केस सामने आए और 10,748 लोग ठीक हुए। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी रविवार को 9,305 केस सामने आए और 2 लोगों की मौत हो गई।अब तक राज्य में 9.67 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.96 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,748 लोगों की मौत हो गई। 60,609 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 10.81% है जो एक दिन पहले 11.50% था।