Sunday, September 28

कोरोना देश में LIVE:24 घंटे में 2.86 लाख नए केस, 573 की मौत; दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटा, स्कूल अभी बंद रहेंगे

देश में बुधवार को 2 लाख 86 हजार 384 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3.06 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 573 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले 470 अधिक संक्रमित मिले हैं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 2,85,914 लोग संक्रमित मिले थे और 659 लोगों की मौत हुई थी।

फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.02 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.03 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

इस बीच, बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 19.5% दर्ज किया गया। मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 16% था। रोजाना के नए मामलों में महज 0.1% की बढ़ोतरी के बावजूद पॉजिटिविटी रेट में करीब 20% की बढ़ोतरी चिंता का विषय है।

ऑड ईवन नियम भी हटा लेकिन नाइट कर्फ्यू जारी
दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की रिव्यू मीटिंग गुरुवार को हुई। जिसमें दिल्ली से वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया है। स्कूल फिलहाल बंद हैं, इन्हें खोला जाए या नहीं इस पर फैसला अगली मीटिंग में होगा। इसके अलावा बाजार और दुकानों से ऑड-ईवन फॉर्म्यूला भी हटा दिया जाएगा। DDMA ने 50% क्षमता के साथ थिएटर्स-बार और रेस्टॉरेन्ट्स खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शादी समारोह 200 लोग शामिल हो सकेंगे। वहीं सरकारी ऑफिस भी 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4,03,71,317
कुल रिकवरी: 3,76,65,980
कुल मौतें: 4,91,701

कोरोना अपडेट्स…

  • तमिलनाडु में 1 फरवरी से 12वीं तक के सभी स्कूल खुल जाएंगे। 31 जनवरी को राज्य में लागू प्रतिबंध का समय पूरा हो रहा है।
  • हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में वैक्सीन के अब तक 1,63,84,39,207 डोज लगाए जा चुके हैं।
  • हरियाणा सरकार ने बुधवार को कोरोना प्रतिबंध 10 फरवरी तक बढ़ाने का ऐलान किया है। आदेश के तहत शॉपिंग मॉल और मार्केट को शाम 7 बजे तक खोले जाने की छूट दी गई है। इससे पहले यह अनुमति शाम 6 बजे तक की थी।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. केरल: पिछले दिन के मुकाबले नए केस में 5 हजार की कमी

राज्य में बुधवार को 49,771 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 34,439 मरीज ठीक हुए हैं और 63 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 55,475 नए संक्रमित मिले और 70 लोगों की मौत हुई थी।
मंगलवार के मुकाबले बुधवार को नए केस में 5,704 की कमी आई है। यहां अब तक कुल 57.74 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 54.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,281 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 3,00556 है। यहां पॉजिटिविटी रेट 48.06% है।

2. कर्नाटक: एक दिन में 18% बढ़े नए केस
कर्नाटक में बुधवार को कोरोना के 48,905 नए मामले मिले हैं। 41,699 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 39 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 41,400 नए मामले मिले और 52 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.57 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 22.51% है।

3. महाराष्ट्र: नए केस से ज्यादा ठीक हुए मरीज
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 35,756 नए केस मिले। इस दौरान 79 लोगों की मौत हुई और 39,857 मरीज ठीक हुए। मंगलवार को 33,914 नए केस मिले और 86 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2.98 लाख हो गए हैं। अब तक कुल 76.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 71.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 19.54% है।

4. तमिलनाडु: नए केस की रफ्तार स्थिर
यहां बुधवार को 29,976 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 25,507 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 47 लोगों की जान गई है। इससे पहले मंगलवार को 30,055 नए मामले मिले थे और 48 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में कुल 32.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 29.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,359 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 2,13,692 और पॉजिटिविटी रेट 19.86% है।

5. गुजरात: पिछले दिन के मुकाबले पॉजिटिविटी रेट में कमी
यहां बुधवार को 14,781 नए केस सामने आए, जबकि 20,829 मरीज ठीक हुए और 21लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को 16,608 नए केस मिले थे और 28 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 1,28,192 हैं। पॉजिटिविटी रेट 14.4% से घटकर 10.90% हो गया है।

10 अन्य प्रमुख राज्यों के हाल

1. आंध्र प्रदेश: नए केस घटे
बीते 24 घंटे में यहां 13,819 नए केस सामने आए, जबकि 8,687 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई। यहां मंगलवार को 13,618 नए केस सामने आए थे और 12 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 22.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,570 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1,06,318 हैं। पॉजिटिविटी रेट 29.45% से घटकर 27.71% हो गया है।

2. उत्तर प्रदेश: राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़ा
यहां बीते 24 घंटे में 10,876 लोग संक्रमित पाए गए। 17,074 लोग ठीक हुए और 23 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले मंगलवार को 11,529 लोग संक्रमित पाए गए और 15 मौतें दर्ज हुई थी। अब तक राज्य में 19.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,111 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 80,342 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

3. राजस्थान: नए संक्रमितों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी
यहां बुधवार को 13,049 नए केस सामने आए, जबकि 11,572 लोग ठीक हुए , जबकि 21 लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को 9,771 नए केस सामने आए थे और 23 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.62 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,161 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 94,148 हैं। पॉजिटिविटी रेट 19.71% है।

4. मध्य प्रदेश: 72,224 एक्टिव केस
यहां 24 घंटे में 9,966 नए केस सामने आए और 8,604 लोग ठीक हुए। इस दौरान 8 मरीजों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को यहां 9,451 नए केस सामने आए थे और 7 मरीजों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 9.24 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,591 लोगों की मौत हो गई। 72,224 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 11.9% है।

5. हरियाणा: नए केस की रफ्तार स्थिर
राज्य में बीते 24 घंटों में 6351 लोग संक्रमित पाए गए। 9571 लोग ठीक हुए और 7 लोगों की मौत हुई है। यहां मंगलवार को 6,029 लोग संक्रमित पाए गए 18 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 9.27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,219 लोगों की मौत हो गई। कुल 39,565 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 16.40% है।

6. दिल्ली: पॉजिटिविटी रेट 10.59%,
दिल्ली में मंगलवार को 7,498 नए केस दर्ज किए गए और 29 लोगों की मौत हुई। 11,164 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 6,028 नए केस दर्ज किए गए थे और 31 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 18.10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.46 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,710 की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 10.59% पर आ गया है।

7. छत्तीसगढ़: नए संक्रमितों की संख्या घटी
बीते दिन राज्य में 3,318 नए संक्रमित मिले। 4,382 मरीज ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। मंगलवार को 4,914 नए संक्रमित मिले और 23 मरीजों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 11.08 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,779 लोगों की मौत हो गई। कुल 29,180 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 15% है।

8. पश्चिम बंगाल: पॉजिटिविटी रेट 7.32%
पश्चिम बंगाल में बुधवार को 4,969 नए केस मिले हैं। इस दौरान 17,734 मरीज ठीक हुए, जबकि 34 लोगों की मौत हुई है। यहां मंगलवार को 4,494 नए केस मिले थे और 36 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कुल 19.79 लाख केस मिले हैं, जबकि 18.91 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,445 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 67,369 है। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.32% है।

9. पंजाब: नए संक्रमितो में 1000 की बढ़ोतरी
पंजाब में बीते दिन 4,990 नए संक्रमित मिले हैं और 22 लोगों ने दम तोड़ दिया। 7,238 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 3,910 नए संक्रमित मिले थे और 36 लोगों ने दम तोड़ दिया था। अब तक राज्य में 7.28 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,081 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस 40,319 हैं।

10. बिहार: नए केस से दोगुने ठीक हुए
यहां बुधवार को 2120 नए संक्रमित मिले हैं। 4,287 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। राज्य में मंगलवार को 2,362 नए संक्रमित मिले थे और 4 की मौत हो गई थी। यहां अब तक 8.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,204 लोगों की मौत हो गई। कुल 12,596 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।