Wednesday, September 24

MP में कोहरा और बादल:ग्वालियर में 2.9, नौगांव में 3.3 डिग्री तापमान; अगले 24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम, दिन का पारा और गिरेगा

मध्यप्रदेश में रविवार सुबह घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी खत्म सी हो गई। बादल भी छाए रहे। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में रात का पारा 5 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक दिन के तापमान में कमी आ सकती है। ऐसी स्थिति अगले चौबीस घंटे तक बनी रह सकती है।

50 मीटर रह गई विजिबिलिटी

गुना, मंदसौर, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा और प्रदेश के दूसरे शहरों में धुंध और बादल हैं।

प्रदेश में इन शहरों में रहा सबसे कम तापमान

शहर तापमान
ग्वालियर 2.9
नौगांव 3.3
खजुराहो 5.0
गुना 5.1 (डिग्री सेल्सियस में)

मुख्य शहरों का तापमान

शहर तापमान
ग्वालियर 2.9
भोपाल 8.0
इंदौर 9.2
जबलपुर 10.2 (डिग्री सेल्सियस में)