Saturday, September 27

MP में युवा कांग्रेस की रणनीति:1 बूथ पर 5 यूथ की मानीटरिंग और सोशल मीडिया पर एक्टिविटी बढ़ाने की नसीहत; हर महीने होगी मीटिंग

MP में युवा कांग्रेस अब सोशल मीडिया पर एक्टिविटी (सक्रियता) बढ़ाएगी। वहीं, 1 बूथ पर 5 यूथ तैयार करने के अभियान की मानीटरिंग भी करेगी। ताकि, आगामी पंचायत, निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हो सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को यह नसीहत दी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने शनिवार को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग ली थी। जिसमें अपनी रणनीति बताई और इसी पर चलने की पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दे दी। प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी मौजूद थे।

ये नसीहत

  • सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी गांवों और शहरों के सभी बूथों को मजबूती से कार्य करने के लिए एक बूथ पर 5 यूथ तैयार किए हैं, उस अभियान की हर महीने मानीटरिंग करें।
  • सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएं। ताकि, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ सकें।
  • हर महीने विधानसभा, जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग जरूर करें।
  • राजनीतिक आयोजनों के साथ सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित करें।

एक साल में कई आंदोलन किए

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश में 1 वर्ष के भीतर युवा कांग्रेस द्वारा किए गए आंदोलन एवं कार्यक्रम की समीक्षा भी की। साथ ही आगामी रणनीति पर चर्चा की।