Monday, September 22

उत्तराखंड में हैं राहुल गांधी–कांग्रेसी नेता का दावा

rahul1नई दिल्ली
कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने दावा किया है कि राहुल गांधी छुट्टियों पर उत्तराखंड गए हैं । उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष के विदेश जाने की बातों को उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया। राहुल गांधी ने आत्ममंथन और पार्टी के भविष्य के बारे में सोचने को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दो हफ्तों की छुट्टी ली है।

कांग्रेस नेतृत्व में प्रियंका गांधी को लाने के समर्थक रहे जगदीश शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से राहुल गांधी के उत्तराखंड में होने के कुछ फोटो ट्वीट भी किए हैं। जगदीश शर्मा ने कहा है कि उन्होंने राहुल गांधी के बैंकॉक जाने की अफवाहों को गलत साबित करने के लिए ही ये फोटो ट्वीट किए हैं।

जगदीश शर्मा का ट्वीट

कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर तस्वीर साफ नहीं की है कि राहुल गांधी विदेश में हैं या देश में या नाराज होकर छुट्टी पर गए हैं या गुस्सा होकर। हालांकि, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह राहुल गांधी के लिए छुट्टी लेने का सही समय नहीं है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सीनियर कांग्रेसी लीडर दिग्विजय सिंह भी उनकी इस छुट्टी से खुश नहीं हैं।

दिग्विजय ने एक ट्वीट में कहा, अगर राहुल गांधी यह जताना चाहते हैं कि क्या गलत हुआ, तो उन्हें दोष देने की क्या जरूरत हैं? हर कोई शांति चाहता है, बस टाइमिंग सही हो सकती थी। राहुल की इस छुट्टी पर बीजेपी और शिवसेना ने उन्हें और कांग्रेस को निशाने पर लिया है।