
नगर कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने जितेंद्र
अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को भारतीय किसान संघ की विशेष बैठक हुई। बैठक में नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन होना था। बैठक में नई कार्यकारिणी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। इसके चलते वर्तमान जिला कार्यकारिणी को आगामी आदेश तक यथावत रखने का निर्णय लिया गया।
हालांकि नगर की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामभरोसे बसोतिया ने विदिशा नगर की नवीन कार्यकारिणी को घोषित करते हुए नगर अध्यक्ष पद पर जितेंद्र मीणा, उपाध्यक्ष पद पर अंकुर गोयल एवं संदीप रघुवंशी को मनोनीत किया है। बैठक में प्रदेश मंत्री जगराम यादव, प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, प्रांतीय संगठन मंत्री मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।