
लोगों ने दौड़कर बचाया पत्नी को, बुलाई पुलिस, पति-पत्नी के बीच चल रहा है विवाद
पत्नी को शक था कि पति पर किसी ने जादू-टोना किया है। इसलिए वह बातों में लगाकर अपने पति को रविवार सुबह बेतवा स्नान कराने के लिए लेकर गई थी। पत्नी चाह रही थी कि इससे पति पर हुए जादू-टोने का उतारा हो जाएगा। पति-पत्नी जब नदी में नहाने लगे तो अचानक पति ने अपनी पत्नी को पकड़कर नदी में डुबाने की कोशिश की। इस वजह से पत्नी को घबरा गई। बेतवा के घाट पर मौजूद लोगों ने देखा तो दौड़कर पत्नी को बचाने की कोशिश की। घाट पर तैनात हवालदार मोहन लाल कुशवाह ने महिला को बचाया। इसके बाद डायल 100 से पति-पत्नी को थाने भेजा गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बढ़ वाले घाट पर नियमित श्रमदानी बेतवा तट पर साफ-सफाई में लगे थे। तभी एक महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। नदी के पास जाकर देखा तो एक महिला नदी में डूब रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने नदी में डूब रही महिला को बचाया। महिला ने बताया कि उसका पति उसे घर में परेशान करता रहता था। लोगों ने बताया कि उसके पति पर कोई ऊपरी चक्कर है, टोना-टोटका कर दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति डुबाने का प्रयास कर रहा था। घाट पर मौजूद लोगों ने महिला को बाहर निकाला।
सात साल पहले हुई थी शादी
महिला ने बताया कि वह किरी मोहल्ले में अपनी पति के साथ रहती है। पति परेशान हैं। उन पर किसी ने जादू-टोना किया है। यहां पर नहाते वक्त ने पति ने पानी में डुबा दिया। मुश्किल से आसपास के लोगों ने बचाया। महिला का कहना है कि सात साल पहले शादी हुई थी। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।