Wednesday, September 24

कोरोना देश में:बीते दिन 51,225 केस आए, 63,674 ठीक हुए और 1324 की मौत; एक्टिव मरीजों का आंकड़ा आज 6 लाख से कम हो

देश में गुरुवार को कोरोना के 51,255 संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 63,674 लोगों ने संक्रमण को मात दी लेकिन 1324 लोगों की जान भी गई। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों के आंकड़े में 13,783 की कमी रिकॉर्ड की गई। फिलहाल देश में 6.07 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें, तो आज एक्टिव केस का आंकड़ा करीब 85 दिनों बाद 6 लाख से नीचे पहुंच जाएगा।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 51,255
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 63,674
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1324
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.91 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.93 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 6.07 लाख

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।