
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने ग्रामीणों से कोविड-19 वैक्सीनेशन के भय को खत्म करने के लिए पवई गांव में जन जागरण किया। टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर लोगों को वैक्सीनेशन के फायदे बता कर भ्रांतियों को दूर किया। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष परसराम दुबे, जितेंद्र यादव, अंकुर गिरी, वीरपाल सिंह, सजन वंशकार, रविन्द्र रामपुरी, भगवान सिंह उपस्थित रहे। इसी तरह त्योंदा तहसील के अध्यक्ष माखन सिंह तोमर ने आदिवासी बाहुल्य कोहना गांव में जाकर लोगों को जागृत किया।
पठारी तहसील में अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव एवं कुरवाई ब्लॉक अध्यक्ष रश्मिकांत श्रीवास्तव ने वैक्सीनेशन को लेकर चल रही भ्रांतियों को ग्रामीणों के बीच से दूर करने का प्रयास किया। संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमने देखा कि कलेक्टर द्वारा घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए पीले चावल दिए हैं तो संघ के पदाधिकारियों को भी प्रेरणा मिली और वह भी इस जागरण कार्य में जुट गए।
जहां जैसी अनुकूलता होती है वह संपूर्ण जिले में जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। संघ द्वारा वीडियो एवं बैनर के माध्यम से भी सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।