
बरेठ रोड के निजी वेयर हाउस में रखा है समर्थन मूल्य का गेहूं
बरेठ रोड के एक प्राइवेट वेयर हाउस में आग लगने से गोदाम में रखी अनाज की 2 दर्जन से अधिक बोरिया जल गई। जबकि आग बुझाने के लिए डाले गए पानी के कारण सैकड़ों बोरी अनाज भीग गया। यहां किसानों से समर्थन मूल्य के तहत गेहूं खरीदा जा रहा है। घटना रविवार को दोपहर 3:30 बजे के आसपास की है।
वेयरहाउस में कुल्हार भिलायां आदि सहकारी समितियों का अनाज तौला जा रहा है। आग का पता उस समय चला। जब धुआं उठता दिखाई दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार दोजीराम अहिरवार फायर ब्रिगेड लेकर पहुंचे।
नायब तहसीलदार ने बताया करीब दो दर्जन बोरियों का अनाज पूरी तरह जलकर खराब हुआ है। जो बोरिया भीगी हैं। उसको बाहर निकालकर अनाज सुखाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आग कर्मचारियों के बीड़ी पीने के कारण लगी है। संबंधित सोसाइटी के संचालक और कर्मचारी इस मामले को दबाने के प्रयास कर रहे हैं।