
महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति सशक्त भारत व पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य बताने के लिए गांव की धावक बेटियां बीना 55 किलोमीटर दौड़ कर अंबा नगर चौराहे पहुंची। यहां से अब सांची के लिए 60 किलोमीटर दौड़ेगी।
इन बेटियों ने सर्वोदय चौराहा से सुबह 5 बजे दौड़ प्रारंभ की बीना अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रिया सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनने एक दिन में 60 किमी दौड़ का लक्ष्य निर्धारित किया है। दोपहर 1 बजे धावक बेटियां अम्बा नगर चौराहा पहुंची 55 किमी की दूरी तय की दूसरी पारी में शाम को 5 बजे से 7 बजे तक दौड़ेगी जिनका मुख्य उद्देश्य सशक्त नारी सशक्त भारत का सन्देश देना है व लोगों में बालिकाओं महिलाओं से जुड़ी रूढ़िवादी सोच को समाप्त कर नयी सोच का विकास करना है। ग्राम की बेटी भी शिक्षा ,खेल क्षेत्र या अन्य कोई क्षेत्र में किसी से कम नहीं वह लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त कर सकती है।
साथ ही धावक बेटियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हुए 7 साइकिल सवार निकले जिसमे युवा व बच्चों शामिल है लायरा पहुंचने पर सोनू श्रीवास्तव ,रिंकू तिवारी ,सौरभ राजपूत स्वागत किया व कुरवाई में कैलाश साहू ,प्रमोद चौहान न व ग्राम वासियों ने उपस्थित होकर उत्साहवर्धन किया। अगला पड़ाव 60 किमी साँची में रहेगा|
धावक आस्था रजक ,काजल रजक ,संजना अहिरवार व पिता विनोद रजक ,सायकिल सवार सत्यजीत सिंह ,सुखेन्द्र चंदेल ,प्रताप घोषी ,राहुल पाल ,सौरभ राय ,प्रवीन सोलंकी ,प्रशांत लिटोरिया जो धावकों के साथ भोपाल तक की दूरी तय करेंगे |