Saturday, October 18

ऑपरेशन मुस्कान:मध्यप्रदेश में 15 दिन में 1852 लोग गायब, 211 मिले तो 1661 अब भी लापता

  • भोपाल में 15 दिन में 111 लोग गायब हुए; अब तक 35 मिले, इनमें से 29 लड़कियां
  • भोपाल में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा की तलाश की जा रही
  • यह अभियान 31 जनवरी तक प्रदेश भर में चलाया जाएगा

मध्यप्रदेश में अब तक 1852 लोग गायब हुए हैं इनमें से 211 मिल चुके हैं जबकि 1661 अभी लापता है। भोपाल में 6 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक कुल 111 लोग गायब हो चुके हैं। इसमें सभी उम्र के महिला-पुरुष हैं। अब पुलिस ने इनकी तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। खास तौर पर गायब लड़कियों का पता करने के लिए ऑपरेशन मुस्कान शुरू किया है। इसके तहत विभिन्न थाना पुलिस द्वारा गुमशुदा अब तक कुल 35 लोगों को खोजा जा चुका है। इनमें से 29 लड़कियां और 6 लड़के हैं।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश में गुमशुदा लड़के-लड़कियों को खोजने के लिए 6 जनवरी से ऑपरेशन मुस्कान शुरू किया गया है। इसके लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं, जिन्हें सिर्फ इन्हीं का पता लगाने के लिए लगाया गया है। यह अभियान 31 जनवरी तक चलाया जाएगा।

काउंसलिंग भी कराई जा रही

गायब होने के अधिकांश मामलों में लड़के-लड़की अपनी मर्जी से घर से निकल जाते हैं। पुलिस उनके मिलने के बाद उनकी काउंसलिंग कराती है और माता-पिता और परिजनों को सौंप देती है। पुलिस गुम हुए लोगों का पता लगाने के लिए तकनीक का सहारा लेती है। इसमें मोबाइल फोन और सीसीटीवी अहम होते हैं। हालांकि इसमें समय ज्यादा लगता है, लेकिन इससे गुम हुए व्यक्ति की सही मौजूदगी का पता चल जाता है। ऐसे मामलों में परिजनों और लोगों द्वारा सही जानकारी देने पर गुमशुदा का पता लगाना आसान हो जाता है।

गुम होने के कारण

  • अधिकांश मामलों में प्रेम प्रसंग एक कारण आ रहा।
  • माता-पिता की डाट फटकार के बाद बच्चे घर से निकल जाते हैं।
  • कुछ बच्चे मुंबई जाने और बाहर घूमने की इच्छा में परिजनों को बिना बताएं गायब हो जाते हैं।
  • पारिवारिक विवाद के कारण महिलाएं गुस्से में बच्चों को लेकर कहीं चली जाती हैं।
  • कर्ज आदि के कारण भी पुरुष घर से किसी को बिना बताएं चले जाते हैं।

प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान “सम्मान” शुरू किया गया

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पर प्रदेश में महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान‘ शुरू किया गया है। इसमें भोपाल बुधवार को इसकी शुरुआत पुलिस कंट्रोल रूम से की गई। यह रैली ओल्ड पुलिस कंट्रोल से रोशनपुरा चौराहे तक निकली गई। इसमें लोगों को महिलाओं के प्रति सम्मान, समाज मे सुरक्षित वातावरण का निर्माण एवं जागरूकता का संदेश दिया।

यह अब तक मिले

थानालड़कीलड़का
गोविंदपुरा10
अशोका गार्डन10
अयोध्यानगर20
बिलखिरिया10
सूखीसेवानिया10
बागसेवानिया10
मिसरोद10
शाहपुरा31
जहांगीराबाद10
स्टेशन बजरिया10
अरेरा हिल्स21
हबीबगंज12
कोलार रोड10
निशातपुरा10
ईटखेडी10
नजीराबाद20
छोला मंदिर30
गांधीनगर20
तलैया01
श्यामला हिल्स11
हनुमानगंज10
कोहेफिजा10
कुल296