Sunday, October 19

कोरोना दुनिया में:ट्रम्प ने 66 लाख करोड़ रु. की कोविड राहत पर दस्तखत किए, UK में वैज्ञानिकों की लॉकडाउन की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 900 बिलियन डॉलर (करीब 66 लाख करोड़ रुपए) की कोरोना राहत राशि पर दस्तखत कर दिए हैं। बीते दिनों इस रकम को अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से मंजूरी मिल गई थी। इस रकम को कोरोना से प्रभावित हुए उद्योगों को बढ़ावा देने और नौकरी गंवा चुके लोगों की मदद की जाएगी।

वहीं, यूनाइटेड किंगडम (UK) में वायरस का नया स्ट्रेन (नया स्वरूप) सामने आने के बाद स्थिति गंभीर है। यहां टियर-4 के प्रतिबंध हैं यानी गैर-जरूरी दुकानें, मनोरंजन के साधन पूरी तरह बंद हैं। कुछ देश ट्रैवल बैन को और सख्त किए जाने की मांग कर रहे हैं। UK के वैज्ञानिकों ने सरकार से अपील की है कि देश में लॉकडाउन लगा देना चाहिए।

दुनिया में कोरोना के अब तक 8 करोड़ 11 लाख 42 हजार 113 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 5 करोड़ 72 लाख 91 हजार 218 लोग ठीक हो चुके हैं। महामारी के चलते 17 लाख 71 हजार 884 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुए
अमेरिका19,573,847341,13811,495,875
भारत10,208,725147,9409,781,945
ब्राजील7,484,285191,1466,515,370
रूस3,050,24854,7782,450,829
फ्रांस2,559,68662,746189,941
यूके2,288,34570,752N/A
तुर्की2,147,57819,8782,015,230
इटली2,047,69671,9251,394,011
स्पेन1,869,61049,824N/A
जर्मनी1,655,32230,5021,236,700

(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)