
नईदिल्ली| आज फ्रांस में भारतीय वायुसेना को पहला राफेल फाइटर जेट मिल गया। फ्रांस के दासौ विमानन निर्माण इकाई में गुरुवार को वायुसेना ने अपना पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त कर लिया। एयर मार्शल वीआर चौधरी की अगुआई में वायुसेना अधिकारियों की एक टीम ने विमान को प्राप्त किया। एयर मार्शल चौधरी ने करीब एक घंटे तक विमान में उड़ान भी भरी। भारत और फ्रांस के बीच 60 हजार करोड़ रुपए के सौदे के तहत प्राप्त इस विमान को अभी करीब सात महीने तक फ्रांस में ही कई परीक्षणों से गुजरना होगा। बता दे की राफेल विमान को लेकर विपक्ष ने लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैं